दलितों और मुस्लिमों की पहली पसंद बनते जा रहे चन्द्रशेखर आजा़द

अफसार मंसूरी 

आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, नगीना सांसद चन्द्रशेखर आजाद दलितों की पहली पसंद के साथ साथ उनके चहेते भी बनते जा रहे हैं। देश और प्रदेश की राजनीति में लम्बे समय तक दलितों की राजनीति करने वाली बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी की मुख्यमंत्री रही बहिन मायावती जी से दलित समाज का धीरे धीरे उनसे दूर होते जाना उनके लिए घातक साबित हो रहा है। जिस तरह से पिछले कई चुनावों में बहुजन समाज पार्टी का प्रदर्शन रहा है उससे साफ जाहिर होता है कि दलित समाज का रुझान मायावती जी में कम होता जा रहा है। यूपी की चार बार की मुख्यमंत्री रहीं और एक बार तो अपने दम पर बहुमत के साथ सरकार में रहीं बहिन जी की पार्टी का हाल पिछले कई चुनावों से दिनों दिन कमज़ोर ही होता ज रहा है। 2014 और 2024 के लोकसभा चुनावों में जहाँ पार्टी का एक भी सदस्य लोकसभा में नहीं पहुंच सका वहीं 2022 के यूपी विधानसभा के चुनावों की बात की जाये तो सिर्फ एक विधायक ही विधानसभा में पहुँच सका है। ऐसे में माना जा रहा है कि दलित समाज का बडे़ पैमाने पर झुकाव आजाद समाज पार्टी चन्द्रशेखर की तरफ होता जा रहा है। इसका ताजा उदाहरण 2024 के लोकसभा चुनावों में देखने को भी मिल गया है। जहाँ दलित बाहुल्य सीट नगीना में बहुजन समाज पार्टी का माने जाने बाला वोटर एकजुट होकर चन्द्रशेखर के पक्ष में मतदान कर दिया जिसका नतीजा ये हुआ कि चन्द्रशेखर संसद पहुँच गये। दलितों का चन्द्रशेखर की तरफ बडी़ तादाद में झुकाव होना सबसे ज्यादा मायावती जी के लिए ही नुकसान दायक होता जा रहा है। चन्द्रशेखर की रैलियों और जनसभाओं में जिस तरह से भीड़ देखने को मिल रही इससे साबित हो रहा कि चन्द्रशेखर को दलितों ने अब अपना नेता मान लिया है और चन्द्रशेखर भी दलितों की आवाज को संसद और सड़क पर जिस अंदाज से उठा रहे जिसकी वजह से भी दलित समाज उनसे जुडता ही चला जा रहा है। चन्द्रशेखर दलितों पर हो रहे अत्याचार को लेकर सीधे सीधे सरकार और प्रशासन को घेरने का काम भी जोर शोर से कर रहे हैं।दलितों के मुद्दों को चन्द्रशेखर संसद में जिस अंदाज से उठाते हैं और सरकार से जिस अंदाज में सबाल जवाब करते हैं जिसकी वजह से वह दलित समाज के और भी करीब ही आते जा रहे हैं। देश और प्रदेश में जहाँ कहीं भी दलितों के साथ अन्याय और अत्याचार होता है चन्द्रशेखर का उस पर तुरंत संज्ञान लेना और तो और वहाँ खुद पहुँच कर पीडितों को मदद का भरोसा देना ही लोगों का उनके करीब आने की एक बड़ी वजह है। वहीं दूसरी तरफ मुस्लिम समाज भी धीरे धीरे चन्द्रशेखर के करीब आता जा रहा है इसका ताजा उदाहरण उनका नगीना से सांसद बनना है जहाँ दलितों ने एकजुट होकर उनके पक्ष में मतदान किया वहीं दूसरी तरफ मुस्लिम समाज ने भी दिल खोलकर चन्द्रशेखर को संसद में पहुचाने में कोई कमी नहीं दिखाई। चन्द्रशेखर भी जहाँ दलितों के मुद्दों को गम्भीरता के साथ उठाते हैं वहीं दूसरी तरफ मुस्लिमो के मुद्दों पर भी खुलकर मुस्लिम समाज का साथ देते हैं। चाहे सीएए, एन आरसी, का मुद्दा हो या फिर पैगंबर मोहम्मद साहब को लेकर की गई टिप्पणी हो,चाहे नमाज़ की बात हो।आजम खान साहब से भी बार बार मुलाकात करना उनके हक मे आवाज उठाना और आजम खान साहब के परिवार के सदस्यों उनकी वीवी और बेटे अबदुल्ला आजम से मुलाकात करना भी मुस्लिम समाज में उनकी लोकप्रियता को बढावा मिल रहा है। दलितों और मुस्लिमो का चन्द्रशेखर की तरफ बढता झुकाव आने बाले समय में मायावती जी, अखिलेश यादव ,और कांग्रेस के लिए खतरे की घंटी हो सकती है।

  • Related Posts

    राम मंदिर चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चिट मिलने में कौन सा आश्चर्य ?
    • TN15TN15
    • August 18, 2026

    आरएसएस को कैसे नाराज कर सकते हैं योगी…

    Continue reading
    नक्सलियों के प्रकार का पाठ पढ़ें प्रधानमंत्री जी से ?
    • TN15TN15
    • August 17, 2026

    हर आंदोलन में नक्सली का एक नया शब्द…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में बड़ा घोटाला, किसानों का हक मारकर बीमा कंपनियों को पहुंचाया जा रहा फायदा 

    • By TN15
    • August 19, 2026
    प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में बड़ा घोटाला, किसानों का हक मारकर बीमा कंपनियों को पहुंचाया जा रहा फायदा 

    स्कूलों में अव्यवस्था के खिलाफ उतरे छात्रों के साथ किसान संगठन

    • By TN15
    • August 19, 2026
    स्कूलों में अव्यवस्था के खिलाफ उतरे छात्रों के साथ किसान संगठन

    बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती?  

    • By TN15
    • August 18, 2026
    बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती?  

    भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग

    • By TN15
    • August 18, 2026
    भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग

    पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, ‘हरियाणा का चुनाव भी…’

    • By TN15
    • August 18, 2026
    पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, ‘हरियाणा का चुनाव भी…’

    अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, ‘अब तुम हमारी…’

    • By TN15
    • August 18, 2026
    अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, ‘अब तुम हमारी…’