Chandigarh Mayor Election : CJI ने कहा, बैलेट पेपर पर क्रॉस लगाने वाले ऑफिसर पर चले मुकदमा, हॉर्स ट्रेडिंग का डर, जल्‍द हो चुनाव

Chandigarh Mayor Election: चंडीगढ़ मेयर चुनाव मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई हुई। इस दौरान चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (सीजेआई) डीवाई चंद्रचूड़ ने अनिल मसीह को फटकार लगाई। इसके साथ ही सीजेआई ने कहा कि इस मामले की कल ही सुनवाई होगी। हमें बताया गया है कि वहां दलबदल की घटनाएं हो रही हैं। चुनाव भी जल्द होना जरूरी है।

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने रिटर्निंग ऑफिसर अनिल मसीह से पूछा कि आप कैमरे की तरफ क्यों देख रहे थे? इस पर मसीह ने कहा कि वहां बहुत शोर हो रहा था। पार्षद कैमरा-कैमरा चिल्ला रहे थे, तभी मैंने उधर देखा कि क्या बात है।

 

अनिल मसीह को सुप्रीम कोर्ट की फटकार

 

सीजेआई ने अनिल मसीह से सवाल किया कि आप बैलट पेपर खराब क्यों कर रहे थे? इस पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि मैं साइन कर रहा था. इस पर सीजेआई ने फिर कहा कि लेकिन आप मार्क भी लगाते दिख रहे थे. जिस पर मसीह ने कहा कि जिन पेपर में पहले से खराबी की गई थी. उन पर मैंने निशानी बनाई.

इस जवाब पर डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि आपको ऐसा करने का कोई कानूनी अधिकार नहीं था. आप पर मुकदमा चलना चाहिए. सीजेआई ने कहा कि हम डिप्टी कमिश्नर को निर्देश देंगे कि वह एक निष्पक्ष निर्वाचन अधिकारी नियुक्त करे. नए सिरे से चुनाव हो. निगरानी के लिए एक न्यायिक अधिकारी की भी नियुक्ति हो.

 

सीजेआई ने मंगाए सारे रिकॉर्ड

 

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि मेरा सुझाव है कि हाई कोर्ट निर्वाचन अधिकारी की नियुक्ति करे. मतपत्र और रिकॉर्ड भी देखे जाएं. इस पर सीजेआई ने कहा कि हम हाई कोर्ट रजिस्ट्रार से कहेंगे कि एक अधिकारी को सारे रिकॉर्ड के साथ हमारे पास भेजें. हम उसका मुआयना कर आगे आदेश देंगे. इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार (20 फरवरी) को सुनवाई होगी.

सीजेआई ने सुनवाई के दौरान कहा कि रिकॉर्ड के सुरक्षित यहां पहुंचने के लिए उचित इंतजाम किए जाएं. अधिकारी हमारे सामने मतगणना का पूरा वीडियो भी रखें. निर्वाचन अधिकारी अनिल मसीह हमारे सामने आए. उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने 8 मतपत्र पर निशान लगाए. उनका कहना था कि जो मतपत्र खराब थे. उन पर निशान लगाए.

दलबदल को लेकर जताई चिंता

डीवाई चंद्रचूड़ ने इस दौरान अनिल मसीह को मंगलवार को होने वाली सुनवाई के दौरान भी मौजूद रहने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमें बताया गया है कि वहां दल बदल की घटनाएं हो रही हैं, चुनाव भी जल्द होना जरूरी है।

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले 18 फरवरी की देर रात चंडीगढ़ के नवनियुक्त मेयर मनोज सोनकर ने इस्तीफा दे दिया था। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी के तीन पार्षदों ने बीजेपी का दामन थाम लिया था।

  • Related Posts

    ‘THEY FIRED THE FIRST SHOT… न्यायपालिका करप्ट है आप ये सिखाना चाहते हो’, NCERT पर भड़के चीफ जस्टिस
    • TN15TN15
    • February 26, 2026

    सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने…

    Continue reading
    तिहाड़ जेल में ही रहेंगे राजपाल यादव, नहीं मिली बेल!
    • TN15TN15
    • February 12, 2026

    नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट ने एक्टर राजपाल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

    • By TN15
    • March 11, 2026
    पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

    आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया 

    • By TN15
    • March 11, 2026
    आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया 

    गंगेश्वर रसोई गैस की क़ीमतों में बेतहासा वृद्धि किए जाने की माकपा ने की कड़ी आलोचना : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    • By TN15
    • March 10, 2026
    गंगेश्वर रसोई गैस की क़ीमतों में बेतहासा वृद्धि किए जाने की माकपा ने की कड़ी आलोचना : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    Sahara : निष्ठा और लगन की एक पहचान बनकर आए हैं ?

    • By TN15
    • March 10, 2026
    Sahara : निष्ठा और लगन की एक पहचान बनकर आए हैं ?

    किसान संघर्ष समिति की बैठक में अमेरिका इजरायल की निंदा !

    • By TN15
    • March 10, 2026
    किसान संघर्ष समिति की बैठक में अमेरिका इजरायल की निंदा !

    विदेश दौरे में सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

    • By TN15
    • March 10, 2026
    विदेश दौरे में सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?