चंपारण: मीटिंग में भाग लेने गए पैक्स अध्यक्ष को पुलिस ने धान गबन के मामले में किया गिरफ्तार

मोतिहारी। जिले के चकिया स्थित अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम की आहुत बैठक में भाग लेने गए कल्याणपुर सिसवा पटना के पैक्स अध्यक्ष को गबन के मामले में पुलिस ने वहीं से गिरफ्तार कर लिया। पैक्स अध्यक्ष पर धान खरीद में 61 लाख रुपये के गबन की प्राथमिकी थी। दरअसल, चकिया अनुमंडलाधिकारी शिवानी शुभम ने शनिवार को अनुमंडल के सभी पैक्स अध्यक्षों को मीटिंग में बुलाया था। इधर, पैक्स अध्यक्ष की गिरफ्तारी पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।जानकारी के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2023-024 में उक्त पैक्स अध्यक्ष द्वारा धान की खरीद के लिए सरकारी धन आवंटित किया गया था। धान खरीद के समतुल्य सीएमआर में गबन किया गया है। इस गबन की जानकारी पैक्स गोदाम के जांच के दौरान प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी को हुई थी और इनके प्रतिवेदन के आधार पर एसडीएम के निर्देश पर प्राथमिकी है। पैक्स अध्यक्ष चन्दन सिंह और समिति के अन्य सदस्यों पर धान के गबन का आरोप है और इसमें वह फरार थे। इधर, जिले में इस वर्ष हुई धान खरीद में कई पंचायतों के सहकारी समितियों पर धान खरीद मामले में गबन की प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। साथ ही पुलिस मामले में कई लोगों को जेल भी भेज चुकी है। धान खरीद में भारी अनियमितता की बात सामने आई है। इस पर सभी एसडीएम की सख्ती बनी हुई है। प्रखंड सहकारिता पदाधिकारियों से इसकी जांच में रोज खुलासे हो रहे हैं।

  • Related Posts

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading
    बिहार में जबरदस्त बारिश, हाई अलर्ट के बाद मुख्य सचिव ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

    नेपाल के तराई क्षेत्र और गंडक नदी के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    वोटों का हिसाब ..

    वोटों का हिसाब ..

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया