चंपारण : सामूहिक दुष्कर्म मामले में 20 वर्षों के सश्रम कारावास की सजा

मोतिहारी । पॉक्सो एक्ट कोर्ट नंबर 1 के विशेष न्यायाधीश राजाराम संतोष कुमार ने सामुहिक दुष्कर्म मामले में नामजद दो अभियुक्तों में एक को दोष सिद्ध होने पर 20 वर्षों का सश्रम कारावास एवम आठ हजार रुपए अर्थ दंड की सजा सुनाए। अर्थ दंड नहीं देने पर अतिरिक्त सजा काटनी होगी। सजा गोविन्दगंज थाना के राजेपुर निवासी सारिक अंसारी को हुई। वहीं दूसरे अभियुक्त मुकुल दूबे उर्फ सुधीर दूबे भी 7 अगस्त को ही दोषी करार दिए गए,परंतु वह न्यायालय में उपस्थित नहीं हुआ। आज सजा सुनाए जाने के समय अनुपस्थित रहने के कारण उसके वाद को पृथक कर न्यायालय ने अग्रतर कार्रवाई की। मामले में पिड़िता के पिता ने गोविन्दगंज थाना काण्ड संख्या 228/2022 दर्ज कराते हुए सारिक अंसारी एवं मुकुल दूबे उर्फ सुधीर दुबे सहित अन्य को नामजद किया था। जिसमें कहा था कि 11 जुन 2022 को उसकी नाबालिग पुत्री को ग्रामीण अनिता कुमारी बहला फुसलाकर नामजद लोगों के चुंगल में सौंप दी तथा उस हैवानों ने उसकी पुत्री के साथ सामुहिक दुष्कर्म किया। पॉक्सो वाद संख्या 58/2022 विचारण के दौरान विशेष लोक अभियोजक मणी कुमार ने आठ गवाहों को न्यायालय में प्रस्तुत कर अभियोजन पक्ष रखा। दोनों पक्षों का दलीलें सुनने के बाद न्यायालय ने सारिक अंसारी को उक्त सजा सुनाए। न्यायाधीश ने पीड़िता को पीड़ित घोषित करते हुए प्रतिकर अधिनियम के तहत मुआवजा देने की करवाई करने का निर्देश जिला विधिक सेवा प्राधिकार को दिया।

  • Related Posts

    न्यायालय ने शर्तों के साथ स्वीकार कर ली जमानत याचिका 
    • TN15TN15
    • March 11, 2026

    केरल उच्च न्यायालय ने हाल ही में यह…

    Continue reading
    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

    • By TN15
    • March 16, 2026
    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

    केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

    • By TN15
    • March 16, 2026
    केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

    एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

    • By TN15
    • March 16, 2026
    एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

    भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

    • By TN15
    • March 16, 2026
    भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

    कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

    • By TN15
    • March 16, 2026
    कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

    सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार

    • By TN15
    • March 16, 2026
    सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार