शादी से पहले दुल्हन का कत्ल

 दूल्हा पहुंचा सलाखों के पीछे

औरंगाबाद। बिहार के औरंगाबाद में 14 साल की नाबालिग लड़की को दूसरी जाति का लड़का पसंद आ गया। वो उससे शादी करना चाहती थी। घर वालों ने इसका विरोध किया तो लड़की ने खुद से ही शादी का मन बना लिया। परिवार को गुस्से में कह दिया- मैं दुल्हन बनूंगी तो बस उसी की। हम शादी करने वाले हैं। बस ये बात लड़की के परिवार वालों ये बात रास न आई। दादा-दादी और दो चाचा ने मिलकर लड़की की हत्या कर डाली। शुक्रवार को नबीनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पुथर्वा गांव के एक तालाब में लड़की का शव मिला था।
इसके बाद पुलिस अधीक्षक स्वपन गौतम मेश्राम ने सब-डिवीजनल पुलिस ऑफिसर संजय कुमार पांडे के नेतृत्व में एसआईटी का गठन कर मामले की जांच के आदेश दिए। लड़की की दादी भगमनिया देवी ने शिवसागर के रहने वाले विवेक चौहान, उसके भाई अशोक चौहान तथा पुथर्वा की रहने वाली उनकी चाची उर्मिला देवी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (1), 238 और 3(5) के तहत केस दर्ज करवाया था। इसके अलावा पॉक्सो तथा एससी/एसटी ऐक्ट के तहत भी इस मामले में केस दर्ज करवाया गया था।
इस मामले के मुख्य आरोपी विवेक चौहान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।लेकिन वैज्ञानिक साक्ष्य और लड़की के परिजनों के व्यवहार पर एसआइटी को शक हुआ तो उन्होंने इस मामले की गहराई से छानबीन शुरू कर दी। वैज्ञानिक तरीके से जांच और गवाहों के बयान से हेट किलिंग की कहानी का खुलासा हुआ।मृतक लड़की अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखती थी। उसका विवेक चौहान के साथ अफेयर था। जांच टीम को यह भी जानकारी मिली- दोनों भाग कर शादी करने की योजना बना रहे थे। लेकिन इसकी जानकारी लड़की के घरवालों को मिल गई। लड़की अपने प्रेमी को छोड़ने पर राजी नहीं थी और शादी की बात पर भी अड़ी हुई थी। इसके बाद लड़की के दादा और उसके दो चाचाओं ने मिलकर लड़की की हत्या का प्लान बनाया।
गुरुवार की रात जब लड़की सो रही थी तब उन्होंने लड़की की गला दबा कर हत्या कर डाली। शव को गांव के ही तालाब में फेंक दिया। एसडीपीओ ने बताया कि मृतक लड़की के दादा घूरा पासवान और दादी भटगमिता देवी था उसके चाचा राहुल कुमार और रवि कुमार को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी ने परिवार को बचाने के लिए लड़की की हत्या का जुर्म कबूल कर लिया है। सभी को जेल भेज दिया गया है।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी