चेयरमैन ने नोएडा और ग्रेनो में परियोजनाओं की समीक्षा

ऋषि तिवारी
नोएडा। सेक्टर 55 के स्थित रेडिशन होटल में नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण द्वारा एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला सार्वजनिक यातायात प्रणाली को लेकर आयोजित की गई। इस कार्यशाला में औद्योगिक विकास आयुक्त एवं प्राधिकरण के चेयरमैन मनोज कुमार सिंह भी मौजूद रहे। वहीं, कार्यशाला के बाद औद्योगिक विकास आयुक्त एवं प्राधिकरण के चेयरमैन मनोज कुमार सिंह ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा का दौरा भी किया। इस दौरान उन्होंने कई मद्दों पर नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ वार्ता भी की।

इस वार्ता के दौरान एक बार फिर घर खरीदारों के मुद्दा प्रमुखता के उठाया गया। मिली जानकारी के मुताबिक, नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बकाए का भुगतान नहीं करने वाले बिल्डरों के खिलाफ अब कार्रवाई करने की तैयारी में भी जुट गया है। बकाया राशि के भुगतान में विफल रहने वाले बिल्डरों के चलते फ्लैट खरीदारों की रजिस्ट्री भी पूरी तरह से प्रभावित हो रही है। समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों को बकाया राशि का भुगतान न करने वाले बिल्डरों के खिलाफ सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए।

नोएडा प्राधिकरण द्वारा आयोजित वर्कशॉप में इलेक्ट्रिक चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी चर्चा की गई। इसके अलावा ई-व्हीकल के बारे में भी विस्तार के साथ जानकारी दी गई। इस दौरान औद्योगिक विकास आयुक्त एवं प्राधिकरण के चेयरमैन मनोज कुमार सिंह ने कहा कि इस प्रकार की प्रणाली विकसित की जाए जो कि आधुनिक तकनीक पर आधारित एवं विश्वनीय हो। जिससे सड़कों पर कारों की संख्या में कमी आ सके।

 

डीएमआईसी परियोजनाओं की भी समीक्षा की

 

औद्योगिक विकास आयुक्त एवं प्राधिकरण के चेयरमैन मनोज कुमार सिंह ने ग्रेटर नोएडा में चल रही डीएमआईसी परियोजनाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने टाउनशिप के शेष औद्योगिक भूखंडों का आवंटन जल्द से जल्द करने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा बोड़ाकी के पास प्रस्तावित मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब और मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक हब के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। औद्योगिक विकास आयुक्त एवं प्राधिकरण के चेयरमैन मनोज कुमार सिंह ने वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट और हर प्लॉट के पाइप के माध्यम से कूड़े को प्रोसेसिंग प्लांट तक पहुंचाने और निस्तारित करने की तकनीक के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।

  • Related Posts

    नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

    प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अप्रैल 2026 में हुए…

    Continue reading
    यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

    कॉकरोच जनता पार्टी ने ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    यूपी में मानी गई पंचायत सहायकों की बात, मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे 

    यूपी में मानी गई पंचायत सहायकों की बात, मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे 

    200 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी ‘हनुमान अंश’ को कभी OTT से मिला था रिजेक्शन, अब कतार में लगे 3 प्लेटफॉर्म

    200 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी ‘हनुमान अंश’ को कभी OTT से मिला था रिजेक्शन, अब कतार में लगे 3 प्लेटफॉर्म

    भारत ने पाकिस्तान के अधिकारी को किया तलब, नौसेना यूनिट से टक्कर पर कड़ा रुख

    भारत ने पाकिस्तान के अधिकारी को किया तलब, नौसेना यूनिट से टक्कर पर कड़ा रुख

    सहारनपुर में नकली सिक्कों के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़… 20 रुपये के 6400 नकली सिक्के बरामद!

    सहारनपुर में नकली सिक्कों के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़… 20 रुपये के 6400 नकली सिक्के बरामद!

    CJP Protest : हाई पावर्ड कमेटी में बदलाव नहीं, SC बोला- ‘आरोप कल्पना पर आधारित’

    CJP Protest : हाई पावर्ड कमेटी में बदलाव नहीं, SC बोला- ‘आरोप कल्पना पर आधारित’