सीईओ ने एलिवेटेड रोड का किया निरीक्षण

ऋषि तिवारी
नोएडा। एलिवेटर रोड को शुक्रवार से आम लोगों के लिए खोल दिया गया है जो कि एलिवेटेड रोड पर आवाजाही शुरू हो गई। गौरतलब है कि नोएडा अथॉरिटी के द्वारा रोड पर मरम्मत का कार्य किया गया था और इस वजह से इस रोड को बंद किया गया था। एलिवेटेड रोड पर नोएडा प्राधिकरण ने बीते 7 अप्रैल से रिफ्रेशिंग का काम शुरू किया था। नोएडा ट्रैफिक पुलिस की तरफ से काम को पूरा करने के लिए प्राधिकरण को 90 दिन का समय दिया गया था।

लेकिन, प्राधिकरण ने सिर्फ 40 दिन में एलिवेटेड रोड की पुरानी सड़क उखड़कर नई परत बिछा दी है। नोएडा सेक्टर 18 से सेक्टर 60 की तरफ जाने वाली रोड पहले से ही नोएडा प्राधिकरण ने खोल दी थी। इस प्रोजेक्ट को नोएडा प्राधिकरण की सिविल विभाग की टीम द्वारा पूरा किया जा रहा था। नोएडा प्राधिकरण ने मरम्मत में पुरानी सड़क उखाड़ कर एक नई परत बिछाने का काम पूरा कर दिया है। अब नई परत के ऊपर दूसरी परत बिछाई जानी है। इसका काम भी सेक्टर 18 से सेक्टर 60 जाने वाली रोड पर करीब 75 प्रतिशत पूरा हो गया है। सेक्टर 61 से सेक्टर 18 की तरफ जाने वाली सड़क पर दूसरी परत का काम करीब 15 प्रतिशत पूरा हो चुका है। पहली परत दोनों रोड पर बिछने के बाद अब सड़क को खोल दिया गया है। जिससे वाहनों के गुजरने में कोई समस्या नहीं होगी।

डीसीपी ट्रैफिक अनिल यादव ने बताया कि ऐसे में ट्रैफिक सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक खोला जाएगा। रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक नोएडा प्राधिकरण दूसरी परत बिछाने का काम करवाती रहेगी। जिसकी वजह से रात में 11 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक फ्लाई ओवर बंद रहेगा। इस दौरान जरूरत के हिसाब से वाहनों का डायवर्जन किया जाएगा।

  • Related Posts

    किसानों के शांतिपूर्ण आंदोलन पर पुलिस दमन की सीटू ने की कड़ी निंदा
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    गिरफ्तार किसानों को तत्काल रिहा करने की मांग,…

    Continue reading
    अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की इस बात पर कांग्रेस की ओर से आया जवाब
    • TN15TN15
    • October 21, 2026

    नई दिल्ली। भारत दौरे पर आए अमेरिकी विदेश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    • By TN15
    • November 17, 2026
    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    • By TN15
    • November 17, 2026
    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    जेल से रिहा होंगे आजम खान, बनेंगे स्टार प्रचारक!

    • By TN15
    • November 17, 2026
    जेल से रिहा होंगे आजम खान, बनेंगे स्टार प्रचारक!

    17 नवंबर कोई आम तारीख नही- मेरे दामाद अक्षय का जन्मदिन है

    • By TN15
    • November 17, 2026
    17 नवंबर कोई आम तारीख नही- मेरे दामाद अक्षय का जन्मदिन है

    मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें, विशेष गहन पुनरीक्षण रद्द करें

    • By TN15
    • November 17, 2026
    मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें, विशेष गहन पुनरीक्षण रद्द करें

    इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन

    • By TN15
    • November 16, 2026
    इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन