रविवार को टी 20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान को 64 रनों से हरा दिया। इस मैच में हरमनप्रीत कौर ने वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 170 रन बनाए थे, जिसमें हरमनप्रीत ने 36 रनों का योगदान दिया। हरमनप्रीत कौर अब टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय बल्लेबाज बन गई हैं। उन्होंने मिताली राज का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्हें आखिरी बार 2018 के वर्ल्ड कप में खेलते देखा गया था। पिछले 8 साल से वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड मिताली राज के ही नाम था, लेकिन अब हरमनप्रीत कौर सबसे आगे निकल गई हैं।
वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन
762 रन – हरमनप्रीत कौर
726 रन – मिताली राज
592 रन – स्मृति मंधाना
हरमनप्रीत और मंधाना में रेस
महिला टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना के बीच रेस लगी है। सिर्फ इन 2 भारतीयों ने अब तक टी20 क्रिकेट में 4000 से अधिक रन बनाए हैं।
हरमनप्रीत और मंधाना में अभी 300 से भी कम रनों का अंतर है. हरमनप्रीत ने अब तक 4111 रन बनाए हैं और स्मृति मंधाना ने अब तक 4401 रन बनाए हैं, जो टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय बल्लेबाज हैं।








