आईएमए हाउस में शनिवार को कैंसर के प्रति जागरूक अभियान

ऋषि तिवारी
नोएडा की सेक्टर 31 स्थित आईएमए हाउस में शनिवार को कैंसर के प्रति जागरूकता को लेकर मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के सहयोग से एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। यह आयोजन नोएडा में दीप उत्सव की अलख जगाने वाले युवा विकास शर्मा की प्रथम भावपूर्ण स्मृति दिवस पर समाजसेवी त्रिलोक शर्मा द्वारा आयोजित किया गया इस गोष्ठी में मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के डॉक्टर अतुल शर्मा डॉ रोहन सिन्हा व डॉ अभिषेक गुलिया ने केंसर की गम्भीर बीमारी को लेकर लोगों के संशय दूर किये।
मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के डॉ अभिषेक गुलिया ने बताया कि 50 वर्ष से अधिक उम्र के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी प्रोस्टेट जांच जरूर करानी चाहिए।

ब्रेन ट्यूमर के विशेषज्ञ डॉक्टर रोहन सिन्हा ने कहा कि किसी भी मरीज के स्वस्थ होने के लिए सबसे पहले उनके परिवार का सकारात्मक होना बहुत जरूरी है अगर आप परिवार के सदस्य के रूप में अपने मरीज का साथ देंगे तो मरीज मानसिक रूप से स्वस्थ रहेगा डर रोहन सिन्हा ने कहा कि ब्रेन ट्यूमर अन्य कैंसर की तरह स्टेज में नहीं होता। यह ग्रेड में होता है। डॉ अतुल शर्मा ने बताया कि कैंसर की सर्जरी में अभी आई की भूमिका उतनी महत्वपूर्ण नहीं है जितनी डायग्नोस्टिक सिस्टम में है आने वाले दिनों में आई की भूमिका बढ़ेगी इसमें कोई संदेह नहीं है।

इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव प्रशांत कुमार मिश्रा, पूर्व आईएएस गणेश शंकर त्रिपाठी व विमल शर्मा, डॉ वी पी सिंह, नोएडा लोकमंच के महासचिव महेश सक्सेना, नवरत्न फाउंडेशन के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव नोएडा विधायक पंकज सिंह के भाई अनिल सिंह, राजस्थान सरकार में पूर्व मंत्री जोगेंद्र सिंह अवाना, डीडीआरडब्लूए के अध्यक्ष एनपी सिंह, शहीद शशिकांत शर्मा की माता सुदेश शर्मा व पिता फ्लाइट लेफ्टिनेंट जे पी शर्मा, फोनरवा के महासचिव के के जैन, रोटरी क्लब नोएङा. अध्यक्ष डॉ मोहिता शर्मा सचिव अल्का चोपडा रोटेरियन सुधीर मिढढा प्रेम चोपडा राम ग्रोवर दीपक भार्गव अशोक मनचंदा सुनील महाजन अनिल मित्तल
महेंद्र अवाना, राम अवतार शास्त्री, सुरेश शर्मा, सचिन अम्बावता, रविदत्त वर्मा, हरीश त्रिपाठी, रविकांत मिश्रा , राजकुमार गर्ग, अजय बाटला, राम रतन शर्मा, आर के शर्मा, खजान दीक्षित, अवधेश शर्मा, विनोद शर्मा व संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे। संचालन अशोक श्रीवास्तव ने किया।

  • Related Posts

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल 3 मे व्याप्त…

    Continue reading
    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    कॉकरोच जनता पार्टी नेता सौरव दास और आशुतोष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?