प्राधिकरण के जोन-7 में भ्रष्टाचार की ‘नहर’, अवैध निर्माणों से जेई और मेट की कट रही चांदी।

सहारनपुर विकास प्राधिकरण एक बार फिर अपने कार्यप्रणाली और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर सुर्खियों में है। ताजा मामला जोन-7 का है जहाँ विभागीय मिलीभगत से नियमों व आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। सूत्र बताते हैं कि संबंधित जेई और मेट की कथित ‘सरपरस्ती’ में अवैध निर्माणों को न केवल बढ़ावा दिया जा रहा है बल्कि प्राधिकरण के राजस्व को भी लाखों का चूना लगाया जा रहा है।
​सूत्रों की माने और स्थानीय निवासियों ने नाम ना लिखने के शर्त पर बताया कि जोन-7 के कई इलाकों में बड़े स्तर पर अवैध निर्माण किया जा रहा है जिनमे ​62 फूटा रोड पर TVS एजेंसी के सामने टिन शेड की आड़ में एक बड़ा अवैध निर्माण किया जा रहा है। आवासीय नक्शे को ठेंगा दिखाते हुए एक व्यावसायिक निर्माण इंदिरा चौक पर किया जा रहा है वहीं ​इंदिरा चौक पर ही न्यू कम्युनिकेशन के बगल में एक लकड़ी के कारखाने का निर्माण भी बड़े स्तर पर चल रहा है जिसका कोई प्रपत्र विभाग से जारी नही हुआ है और न ही कोई नक्शे के लिए फ़ाइल प्राधिकरण में सबमिट की गई है।
कुल मिलाकर मानें तो इन निर्माणों की जानकारी वीसी महोदय को नही है वरना अभी तक कार्यवाही हो चुकी होती जबकि जोन के जेई और मेट को है उसके बावजूद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है, सुविधा शुल्क के बदले नियमों को ताक पर रख कर सारा काम किया जा रहा है।
अब एक सवाल कौंध रहा है कि आखिर क्या वजह है जो विभागीय कार्यवाही नही की जा रही है ​या मान लिया जा रहा है कि भ्रष्टाचार की इस बहती गंगा में नीचे से ऊपर तक सब हाथ धो रहे हैं?
बरहाल जो भी हो ​इन अवैध निर्माणों के चलते सरकारी राजस्व की तो हानि हो ही रही है।

  • Related Posts

    10 अगस्त को किसान-मजदूरों का जेल भरो, सड़क रोको और चक्का जाम आंदोलन 
    • TN15TN15
    • August 6, 2026

    अमेरिका से ट्रेड डील के खिलाफ सड़कों पर…

    Continue reading
    झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, ‘पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या’
    • TN15TN15
    • August 5, 2026

    दिल्ली के जंतर-मंतर का छात्र आंदोलन एक तरफ…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    समाज का घिनौना चेहरा : वृद्धाश्रम में मर गया मुंबई का कपड़ा व्यापारी, तीन बेटियों में से एक भी न आ पाई-अंतिम संस्कार के लिए भेज दिए 5100 रुपए

    • By TN15
    • August 7, 2026
    समाज का घिनौना चेहरा : वृद्धाश्रम में मर गया मुंबई का कपड़ा व्यापारी, तीन बेटियों में से एक भी न आ पाई-अंतिम संस्कार के लिए भेज दिए 5100 रुपए

    सरकारी स्कूल बचेंगे तो शिक्षा, संस्कार और संस्कृति भी बचेगी

    • By TN15
    • August 7, 2026
    सरकारी स्कूल बचेंगे तो शिक्षा, संस्कार और संस्कृति भी बचेगी

    गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर सीटू ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

    • By TN15
    • August 7, 2026
    गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर सीटू ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

    AI Jobs Layoffs: भारत के लिए मौका, वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट; अमीर देशों में AI से नौकरी जाने का खतरा 3 गुना

    • By TN15
    • August 6, 2026
    AI Jobs Layoffs: भारत के लिए मौका, वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट; अमीर देशों में AI से नौकरी जाने का खतरा 3 गुना

    क्या संसद में खत्म होगा गतिरोध? दो दिन में लगातार दूसरी बार राहुल से रिजिजू की गुहार

    • By TN15
    • August 6, 2026
    क्या संसद में खत्म होगा गतिरोध? दो दिन में लगातार दूसरी बार राहुल से रिजिजू की गुहार

    जम्मू कश्मीर में फिर फटे बादल, शोपियां-बडगाम में फ्लैश फ्लड से हालात बिगड़े

    • By TN15
    • August 6, 2026
    जम्मू कश्मीर में फिर फटे बादल, शोपियां-बडगाम में फ्लैश फ्लड से हालात बिगड़े