डॉ. लोहिया के विचारों को आत्मसात करने का आह्वान 

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने मनाई डॉ. लोहिया की पुण्यतिथि  
डॉ. राम मनोहर लोहिया के गैर कांग्रेसवाद के नारे की तर्ज पर  गैर भाजपावाद के नारे पर काम करने की जरूरत : देवेंद्र अवाना 

द न्यूज 15 ब्यूरो 

नोएडा। भारतीय सोशलिस्ट मंच ने सेक्टर 11  स्थित प्रदेश कार्यालय पर समाजवाद के प्रणेता डा. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि मनाई। मंच के कार्यकर्ताओं ने लोहिया की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मंच के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र अवाना ने डा. लोहिया के संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह लोहिया ही थे जिन्होंने किसानों पर फायरिंग होने पर अपनी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। उन्होंने कहा कि जब  लोहिया जी जेल में बंद थे कि केरल सरकार ने आंदोलित किसानों पर फायरिंग कर दी। लोहिया जी ने जेल से ही पार्टी के अध्यक्ष आचार्य नरेंद्र देव को पत्र लिखकर किसानों पर फायरिंग करने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि वह लोहिया ही थे जो अपने ही कार्यकर्ताओं से बोलते थे कि यदि उनका नेता भी गलत है तो उसका विरोध करो। उन्होंने राजनीतिक दलों में गुलामी प्रथा का विरोध जताते हुए कहा कि आज राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं को डा. लोहिया के विचारों को आत्मसात करने की जरूरत है। देवेंद्र अवाना का कहना था कि लोहिया जी बदलाव के पक्षधर थे और आज के नेता सत्ता के लोभी हैं। जातीय समीकरण के आधार पर चुनाव जीतने की जुगत भिड़ाते रहते हैं। संघर्ष करने को कोई नेता तैयार नहीं। खुद को लोहिया का अनुयायी बताने वाले लोग भी आरामतलबी हो गए हैं। आज फिर से लोहिया जी जैसे संघर्ष की जरूरत है। जैसे लोहिया जी ने गैर कांग्रेसवाद का नारा दिया था और देश के समाजवादियों ने उस पर काम किया। आज की तारीख में गैर भाजपावाद के नारे की जरूरत है। भाजपा को अराजक नीतियों के खिलाफ लड़ने की जरूरत है।

  • Related Posts

    मोहन भागवत के बयान पर बोले अभिजीत दीपके
    • TN15TN15
    • August 7, 2026

    Gen Z की RSS प्रमुख मोहन भागवत से…

    Continue reading
    ‘गृह मंत्री सदन में आएं’, विपक्ष ने लगाए संसद में नारे तो रिजिजू बोले- ‘वो सुबह से शाम तक…’
    • TN15TN15
    • August 7, 2026

    सीजेपी आंदोलन के दौरान दिल्ली में युवाओं पर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम

    • By TN15
    • August 7, 2026
    रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम

    छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, ‘BJP की अंदरूनी लड़ाई…’

    • By TN15
    • August 7, 2026
    छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, ‘BJP की अंदरूनी लड़ाई…’

    पीएम के साथ मीटिंग में सांसदों को दिया गया उनका ‘रिपोर्ट कार्ड ‘, 90 दिनों का सोशल मीडिया डेटा क्यों खास?

    • By TN15
    • August 7, 2026
    पीएम के साथ मीटिंग में सांसदों को दिया गया उनका ‘रिपोर्ट कार्ड ‘, 90 दिनों का सोशल मीडिया डेटा क्यों खास?

    मोहन भागवत के बयान पर बोले अभिजीत दीपके

    • By TN15
    • August 7, 2026
    मोहन भागवत के बयान पर  बोले अभिजीत दीपके

    JPSC प्रोटेस्ट के बीच गिरिराज सिंह का अभिजीत दीपके पर हमला, ‘मुंह छिपाते फिर रहे’

    • By TN15
    • August 7, 2026
    JPSC प्रोटेस्ट के बीच गिरिराज सिंह का अभिजीत दीपके पर हमला, ‘मुंह छिपाते फिर रहे’

    सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील!

    • By TN15
    • August 7, 2026
    सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील!