2013 का वीडियो जारी कर राजद ने महंगाई पर मोदी को घेरा, म भी बोलने को तैयार नहीं 

द न्यूज 15 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने समर्थकों से भले ही कितनी वाहवाही लूटते फिर रहे हों पर महंगाई के मुद्दे पर वह चारों ओर से घिर रहे हैं। जनता का विरोध तो उन्हें झेलना ही पड़ रह है विपक्ष भी उन पर आक्रामक है। मोदी को न केवल लोकसभा में विपक्ष के विरोध का सामना करना पड़ रहा है बल्कि महंगाई को लेकर विपक्ष मनमोहन सिंह सरकार पर दागे उनके सवालों को लेकर उन पर उनके ही तीर चला रहा है। राजद ने उनका २०१३ का वह वीडियो जारी किया है जिसमें वह मन मोहन सिंह पर कटाक्ष करते हुए कह रहे हैं कि वह महंगाई का म भी बोलने को तैयार नहीं। अब राजद ने उनका सवाल उन पर ही दाग कर कहा है कि प्रधानमंत्री को महंगाई का म भी दिखाई नहीं दे रहा है।
दरअसल महंगाई को लेकर पूरा विपक्ष केंद्र सरकार को घेर रहा है। विपक्ष का कहना है कि तेल, सीएनजी और सिलेंडर के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने महंगाई के खिलाफ हमला बोला था और महंगाई पर अंकुश लगाने के नाम पर वोट मांगा था। उस समय प्रधानमंत्री पद के दावेदार मोदी ने भी महंगाई को लेकर यूपीए सरकार पर बड़ा हमला बोला था। अब विपक्ष उन्हीं के पुराने वीडियो को शेयर कर उनको कटघरे में खड़ा कर रहे हैं। राजद ने पुराना वीडियो जारी कर मोदी को घेरा : राजद ने अपने ट्विटर अकाउंट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 22 नवंबर 2013 का एक वीडियो शेयर कर कहा है कि नरेंद्र मोदी कह रहे हैं कि “आप मुझे बताइये कि इसी प्रकार महंगाई बढ़ती गई तो गरीब क्या खायेगा? प्रधानमंत्री यहां आए थे लेकिन पीएम महंगाई का म बोले को भी तैयार नहीं है।”
राजद का कहना है कि मोदी आगे कह रहे हैं कि “इनका (सरकार का) अहंकार इतना अधिक है कि महंगाई के खिलाफ एक शब्द बोलने को तैयार नहीं हैं। मोदी आगे कह रहे हैं कि आप मरो तो मरो ये आपका नसीब। गरीब के घर में चूल्हा नहीं जलता है, बच्चा रात-रात भर रोता है, मां आंसू पीकर सोती है और देश के नेताओं को गरीब की परवाह तक नहीं है। जब आप वोट करने जाएं तो महंगे गैस सिलेंडर को नमस्कार करके जाइएगा।”  आ रही हैं प्रतिक्रियाएं : इस वीडियो को शेयर कर आरजेडी के ट्विटर अकाउंट से मोदी के सहमत होने के बारे में पूछा गया है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं देने वाले भी आगे आये हैं। मोहम्मद शहाबुद्दीन नाम के यूजर ने लिखा कि “हां सहमत क्यों नहीं हूं, महंगाई जो आसमान छू रही है और आज मोदी जी महंगाई का म बोलने को तैयार नहीं हैं।” एक दसूरे यूजर ने लिखा कि “वाह मोदी जी वाह! आप को तो देख कर महंगाई भी शर्मा जाती है। आप जिस रास्ते से जा रहे हो, अगर सामने से झूठ आ जाय तो वो भी अपना रास्ता बदल लेता है।”
अमित कुमार नाम के यूजर का कहना है कि “यकीनन ना तो हो नहीं सकता क्योंकि जो ये बोल रहे हैं, वही हालत है हिन्दुस्तान में।” धर्मवीर राजभर नाम के यूजर ने लिखा कि “हमारे प्रधानमंत्री के मुंह से अब महंगाई का म भी नहीं निकलता।” सलमान तुर्की नाम के यूजर ने लिखा कि “श्रीलंका में सिलेंडर 1200₹ में मिल रहा है और भारत में भी  उसी दाम में मिल रहा है। साहेब जनता को बर्बाद कर रहे हैं।”

Related Posts

सरकार बनाने के लिए पार्टी में रूठों को बनाएंगे अखिलेश यादव!
  • TN15TN15
  • November 22, 2026

पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के जयंती…

Continue reading
बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!
  • TN15TN15
  • November 20, 2026

हैदराबाद के सांसद और AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

महान स्वतंत्रता सेनानी एवं संविधान सभा के सदस्य पद्मश्री डॉ. रत्नप्पा भारमप्पा कुम्भार की 117वीं जयंती पर भव्य समारोह

  • By TN15
  • November 22, 2026
महान स्वतंत्रता सेनानी एवं संविधान सभा के सदस्य पद्मश्री डॉ. रत्नप्पा भारमप्पा कुम्भार की 117वीं जयंती पर भव्य समारोह

जिस 112 साल की ‘प्यारी दादी’ पर डेनमार्क फिदा था, उसका नाज़ी अतीत खुला तो किताब बाज़ार से वापस मंगानी पड़ी

  • By TN15
  • November 22, 2026
जिस 112 साल की ‘प्यारी दादी’ पर डेनमार्क फिदा था, उसका नाज़ी अतीत खुला तो किताब बाज़ार से वापस मंगानी पड़ी

स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के संरक्षण में हुआ लगभग 500 करोड़ से अधिक का घोटाला!

  • By TN15
  • November 22, 2026
स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के संरक्षण में हुआ लगभग 500 करोड़ से अधिक का घोटाला!

सरकार बनाने के लिए पार्टी में रूठों को बनाएंगे अखिलेश यादव!

  • By TN15
  • November 22, 2026
सरकार बनाने के लिए पार्टी में रूठों को बनाएंगे अखिलेश यादव!

उत्तर प्रदेश में दलित राजनीति की चुनौतियों: प्रतिनिधित्व का संकट और बहुजन सशक्तीकरण का संघर्ष

  • By TN15
  • November 22, 2026
उत्तर प्रदेश में दलित राजनीति की चुनौतियों: प्रतिनिधित्व का संकट और बहुजन सशक्तीकरण का संघर्ष

आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

  • By TN15
  • November 20, 2026
आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने