धरना और भूख हड़ताल कर छात्रों ने की कोरोना महामारी में हुए नुकसान की भरपाई की मांग

 द न्यूज 15 
नई दिल्ली। नयी दिल्ली के मुखर्जी नगर में बत्रा सिनेमा के पास विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े छात्रों ने कोरोना महामारी से हुए नुकसान की भरपाई को लेकर धरना देकर भूख हड़ताल की। इस अवसर पर आंदोलनकारी छात्रों ने केंद्र सरकार से कोरोना से हुए नुकसान की भरपाई की मांग की। युवा हल्ला बोल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुपम और राष्ट्रीय महासचिव प्रशांत कुमार धरना स्थल पर पहुंचकर प्रतियोगी छात्रों का मनोबल बढ़ाया।
आंदोलनकारी छात्रों की प्रमुख मांगों में सभी भर्ती प्रक्रियाओं में दो प्रतिपूरक प्रयास दिये जाएं और समयसीमा में 2 वर्ष छूट दी जाए, सभी भर्ती परीक्षाओं में पूर्ण पारदर्शिता बरती जाए। आंदोलनकारी छात्रों का कहना है कि केंद्र और विभिन्न राज्यों की सरकारें विभिन्न पदों पर भर्तियों के लिए विज्ञापन निकालती हैं, किंतु इन भर्तियों के पूरा होने की कोई समय सीमा नहीं निर्धारित होती है। इन भर्तियों के पूरा होने में वर्षों बीत जाते हैं। जो छिटपुट मात्रा में भर्तियाँ आगे भी बढ़ती हैं, वो भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती हैं। इन सब परिस्थितियों से गुजरकर छात्र कुंठित हो जाते हैं, और उनमें हताशा और निराशा जैसी मनोवृत्तियाँ जन्म लेती हैं।

Related Posts

द फेस्टिवल ऑफ अल्टरनेटिव्स 2 अक्टूबर से तारा में विकल्पों पर होगी चर्चा

उद्घाटन कार्यक्रम में तुषार गांधी, मेधा पाटकर, नसरुद्दीन…

Continue reading
आरके सिंह ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खोला मोर्चा 

नई दिल्ली। ज्ञानेश कुमार के खिलाफ बड़ा मोर्चा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Explained: UP चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में टूट या प्रेशर पॉलिटिक्स?  

Explained: UP चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में टूट या प्रेशर पॉलिटिक्स?  

‘तो मैं बता दूंगा…’ इस्तीफा देने के सवालों पर राजा वडिंग की पहली प्रतिक्रिया

‘तो मैं बता दूंगा…’ इस्तीफा देने के सवालों पर राजा वडिंग की पहली प्रतिक्रिया

द फेस्टिवल ऑफ अल्टरनेटिव्स 2 अक्टूबर से तारा में विकल्पों पर होगी चर्चा

द फेस्टिवल ऑफ अल्टरनेटिव्स 2 अक्टूबर से तारा में विकल्पों पर होगी चर्चा

सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया