रसोई गैस के दाम में मूल्य वृद्धि के खिलाफ माकपा का धरना-प्रदर्शन

द न्यूज 15 
नोएडा। डीजल पेट्रोल की कीमतों के साथ ही देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए गए हैं, जिसके तहत 14.2 किलोग्राम सिलेंडर की ₹50 की बढ़ोतरी कर दी गई है।  इस विरोध में 24 मार्च  को माकपा के जिला सचिव मदन प्रसाद के नेतृत्व में सीटू, जनवादी महिला समिति, सीपीआईएम पार्टी कार्यकर्ताओं ने बांस बल्ली मार्केट सेक्टर- 8 पर विरोध प्रदर्शन किया।
विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए माकपा नेता गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि पांच राज्यों के चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कीमतों में एक बार फिर से बढ़ोत्तरी शुरू हो गई। सीपीआई(एम) नोएडा कमेटी इस जनविरोधी वृद्धि की कड़ी निंदा करती है। उन्होंने कहा कि  सरकार अन्य क्षेत्रों में राजस्व की कमी को पूरा करने के लिए पेट्रोलियम पदार्थों पर उत्पाद शुल्क में बढ़ोतरी की अपनी पुरानी और पसंदीदा नीति पर वापस जाकर आम लोगों को दंडित करना चाहती है। मोदी सरकार महामारी से पहले की कॉर्पोरेट टैक्स की दरों पर वापस नहीं जाना चाहती। मोदी सरकार ने 2019 में महामारी से पहले कॉरपोरेट टैक्स कमी कर कॉरपोरेट घरानों को 1.45 लाख करोड़ की रियायतें दी थीं।एक तरफ आरएसएस-भाजपा अपने कॉरपोरेट साथियों को टैक्स रियायत का बोनस दे रही है और उसके बदले वे सत्ताधारी भाजपा को चुनावी बांड देने का एकतरफा रिकॉर्ड बना रहे।  50/- प्रति एलपीजी सिलेंडर चार राज्यों के साथ-साथ देश में बड़े पैमाने पर मतदाताओं के लिए ‘रिटर्न गिफ्ट’ के रूप में आया है। मुद्रास्फीति में जबरदस्त बढ़त एवं कर्मचारी भविष्य निधि की ब्याज दरों में कमी की घोषणा के बाद तो लोगों की बचत बुरी तरह प्रभावित होगी। सीपीआई(एम) नोएडा कमेटी ने इस जनविरोधी वृद्धि के खिलाफ आम जनता को लामबंद कर बड़े आंदोलन की तरफ जाएगी।
विरोध प्रदर्शन को माकपा जिला सचिव मदन प्रसाद, जनवादी महिला समिति के नेता चंदा बेगम, सीटू नेता पूनम देवी, राम सागर, माकपा नेता भीखू प्रसाद, विजय गुप्ता, हरकिशन सिंह, शम्भू पेन्टर आदि ने संबोधित किया।

Related Posts

सौरव-रांका का जिक्र कर भावुक हुए दीपके, कहा – ‘आवाज उठाते रहेंगे, फिर…’
  • TN15TN15
  • October 20, 2026

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने…

Continue reading
मूसलाधार बारिश में कैसे जलेगा रावण ? 17 घंटे के भीतर 13 राज्यों में भारी बारिश!
  • TN15TN15
  • October 19, 2026

80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भारत ने UN को लताड़ा, कहा- ‘पाकिस्तान में रहता है दाऊद इब्राहिम’

  • By TN15
  • October 22, 2026
भारत ने UN को लताड़ा, कहा- ‘पाकिस्तान में रहता है दाऊद इब्राहिम’

किसानों के शांतिपूर्ण आंदोलन पर पुलिस दमन की सीटू ने की कड़ी निंदा

  • By TN15
  • October 22, 2026
किसानों के शांतिपूर्ण आंदोलन पर पुलिस दमन की सीटू ने की कड़ी निंदा

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की इस बात पर कांग्रेस की ओर से आया जवाब

  • By TN15
  • October 21, 2026
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की इस बात पर कांग्रेस की ओर से आया जवाब

भारत का दुश्मन कौन? सवाल पर BJP के नेता संबित पात्रा ने दिया जवाब

  • By TN15
  • October 21, 2026
भारत का दुश्मन कौन? सवाल पर BJP के नेता संबित पात्रा ने दिया जवाब

चुनाव से पहले संजय निषाद ने बीजेपी से मांगा मछुआरों को आरक्षण! 

  • By TN15
  • October 21, 2026
चुनाव से पहले संजय निषाद ने बीजेपी से मांगा मछुआरों को आरक्षण! 

दिल्ली में प्रदूषण के चलते GRAP-1 के प्रतिबंध हुए लागू, AQI का स्तर ‘खराब’

  • By TN15
  • October 21, 2026
दिल्ली में प्रदूषण के चलते GRAP-1 के प्रतिबंध हुए लागू, AQI का स्तर ‘खराब’