बंटी यादव हत्याकांड: बिहार में आमरण अनशन पर बैठेंगे परिजन, आरोपियों को कड़ी सजा की करेंगे मांग

बिहार में पटना के करबिगहिया में बंटी यादव हत्याकांड को लेकर परिजनों में आक्रोश है।  हत्याकांड के बाद अब बंटी यादव के परिजन गुरुवार को आमरण अनशन पर बैठेंगे। बंटी यादव के परिजन 11 बजे से अनशन पर बैठने जा रहे हैं। बता दें कि यहीं पर उनका घर है। इस दौरान न्याय व गिरफ्तार आरोपियों को कड़ी सजा दिलवाने की मांग को लेकर परिजन अनशन करेंगे। यह इलाका बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र का है, जहां उपचुनाव का दौर चल रहा है। गुरुवार को जनसुराज संस्थापक व प्रत्याशी प्रशांत किशोर, पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव समेत विपक्ष के अन्य प्रमुख नेता भी पहुंचेंगे, इस मामले के मुख्य आरोपी रवीश का गुरुवार सुबह हाफ एनकाउंटर हुआ है, जिसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
 

मामले में पहले हो चुकी हैं 3 गिरफ्तारी

 

बंटी यादव हत्याकांड में पहले ही 3 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, वहीं पुलिस ने मुख्य आरोपी को भी दबोच लिया है। इस मामले में अन्य कुछ आरोपी अब भी फरार हैं .परिजनों को आरोप है की सेक्स रैकेट के विरोध करने पर बंटी की हत्या की गई है। बीते 6 जुलाई को बंटी का करबिगहिया से अपहरण हुआ था।
इसके बाद बख्तियारपुर मोकामा फोरलेन के किनारे उसकी डेड बॉडी मिली थी। हालांकि सूत्रों के अनुसार पुलिस जांच में इस तरह की बात सामने आ रही है कि बंटी यादव अवैध शराब कारोबार में हिस्सा मांग रहा था, इसीलिए उसकी हत्या की गई है। पुलिस इस मामले में अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है।

 

 

मुख्य आरोपी हाफ एनकाउंटर में घायल

 

बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश गुरुवार को पुलिस एनकाउंटर में घायल हो गया, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है बता दें कि सुबह पुलिस को उसकी पटना में होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने उसकी घेराबंदी की। अपने आप को घिरता देख आरोपी ने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी उस पर फायर झोंक दिया, जिससे उसके पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया।

  • Related Posts

    छाती दबाना और सलवार उतारना रेप नहीं! तो क्या है कानून में बलात्कार की परिभाषा?  
    • TN15TN15
    • July 16, 2026

    पटना हाईकोर्ट की एक हालिया कानूनी टिप्पणी ने…

    Continue reading
    Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव ने निशांत कुमार पर ली चुटकी, ‘स्वास्थ्य मंत्री जी जो पजामा…’
    • TN15TN15
    • July 16, 2026

    जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे 

    • By TN15
    • July 16, 2026
    मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे 

    ‘श्रीकृष्ण पांच वक्त के नमाजी थे…’, मौलाना जर्जिस अंसारी के इस विवादित बयान पर मचा बवाल

    • By TN15
    • July 16, 2026
    ‘श्रीकृष्ण पांच वक्त के नमाजी थे…’, मौलाना जर्जिस अंसारी के इस विवादित बयान पर मचा बवाल

    ऐसे नहीं चलेगा! ईरान युद्ध से सामने आई भारत की कमजोरी, आयात कम करने के लिए सरकार ने कसी कमर

    • By TN15
    • July 16, 2026
    ऐसे नहीं चलेगा! ईरान युद्ध से सामने आई भारत की कमजोरी, आयात कम करने के लिए सरकार ने कसी कमर

    ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है

    • By TN15
    • July 16, 2026
    ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है

    दौसा में फूड प्वाइजनिंग से मचा हड़कंप, घर की दाल खाने से एक ही परिवार के 7 लोग पहुंचे अस्पताल

    • By TN15
    • July 16, 2026
    दौसा में फूड प्वाइजनिंग से मचा हड़कंप, घर की दाल खाने से एक ही परिवार के 7 लोग पहुंचे अस्पताल

    ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात   

    • By TN15
    • July 16, 2026
    ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात