दिल्ली में दिनदहाड़े मुखर्जी नगर ज्वेलरी शोरूम में चली गोली

ऋषि तिवारी
नई दिल्ली। भारत की राजधानी दिल्ली में एक बड़े गैगस्टर का नाम सामने आ रहा है जो कि यह 4 गैग मिलकर एक बी कंपनी चला रहे है। बता दे कि यह गैगस्टर ज्वेलरी शोरूम के मालिकों को अपना निशाना बना रहे है। जो कि मुखर्जी नगर से आया है कि यहां बदमाशो ने एक करोड़ की रंगदारी मांगी और ना देने पर पर बदमाशों ने ज्वेलरी शोरूम पर पर फायरिंग की और एक पर्ची फेंक कर फरार हो गए। इस पर्ची में एक करोड़ की रंगदारी मांगने की बात कही गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दो बदमाश बाइक पर सवार होकर दिनदहाड़े मुखर्जी नगर थाना इलाके के किंग्सवे कैंप स्थित सहगल ज्वेलरी शोरूम के बाहर पहुंचे और बदमाशों ने शोरूम के बाहर से गोलियां चलानी शुरू कर दिया। इसे देखकर पूरे इलाके में आसपास के लोग इधर-उधर भागने लगे। गोलियां चलाने के बाद बदमाशों ने एक पर्ची फेंकी, जिसमें बी गैंग लिखा था और साथ ही उसमें लिखा था कि अगर अपनी जान बचाना चाहते हो तो एक करोड़ रुपए दे दो वरना जान से हाथ धोना पड़ेगा। इसी के साथ-साथ उसे पर्ची में कुछ बदमाशों के नाम भी लिखे हुए थे। बी फॉर बवानिया गैंग, बी फॉर बमबिंह गैंग, बी फ़ॉर बाली गैंग, बी फ़ॉर भोला गैंग ऐसे नाम उस पर्ची पर लिखे थे।

पुलिस ने शुरू की जांच
बता दे कि मुखर्जी नगर थाना पुलिस को दी गई और इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।दिनदहाड़े गोलीबारी के मामले में जांच शुरू कर दी गई और पर्ची देखकर साफ हो गया की बदमाश बम्बिहा गैंग से ताल्लुक रखते हैं। बदमाश मौका-ए-वारदात पर पहुंचे थे और वारदात को अंजाम देने के बाद आजादपुर की तरफ फरार हो गए। फिर रिंग रोड से गीता कॉलोनी होते हुए पांडव नगर की तरफ भागे है। पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई और दावा किया जा रहा है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Related Posts

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    नोएडा। सेक्टर 8, 9, 10, 5 नोएडा की झुग्गी…

    Continue reading
    त्योहारों के मौसम में जनजीवन और व्यापार की रक्षा के लिए प्रदर्शन दिसंबर तक स्थगित करने की अपील

    सुरेन्द्र कुमार गुप्ता ने राहुल गांधी एवं अभिजीत…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    क्या सरकार को भी बर्खास्त कर सकते हैं CJI सूर्यकांत!

    क्या सरकार को भी बर्खास्त कर सकते हैं CJI सूर्यकांत!

    त्योहारों के मौसम में जनजीवन और व्यापार की रक्षा के लिए प्रदर्शन दिसंबर तक स्थगित करने की अपील

    त्योहारों के मौसम में जनजीवन और व्यापार की रक्षा के लिए प्रदर्शन दिसंबर तक स्थगित करने की अपील

    उत्तर प्रदेश में ‘ज्ञानेश हटाओ, एस आई आर रद्द करो’ आंदोलन का ऐलान

    उत्तर प्रदेश में ‘ज्ञानेश हटाओ, एस आई आर रद्द करो’ आंदोलन का ऐलान