यूपी में गैंगरेप आरोपियों को पकड़ने को भी बुलडोजर का सहारा, पुलिस की  24 घंटे में सरेंडर करने की चेतावनी  

द न्यूज 15  
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ बुलडोजर एक ऐसा प्रतीक बन गया है कि उसका जमकर इस्तेमाल हो रहा है। सहारनपुर में तो गैंगरेप के अभियुक्तों को पड़कने के लिए पुलिस बुलडोजर लेकर उसके घर पहुंच गई। पुलिस ने बाकायदा ढोल बजाते अभियुक्तों के घर पर बुलडोजर चलाकर उसकी सीढ़ियां तोड़ दीं। पुलिस आरोपी के परिजनों को चेतावनी देकर गई है कि यदि अभियुक्तों ने सरेंडर नहीं किया तो पूरे मकान को ही ढहा दिया जायेगा।
दरअसल गत दिनों चिलकाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ गैंगरेप किया गया था। पीड़िता ने ग्राम प्रधान के बेटों आमिर और आसिफ को नामजद करते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। वारदात के बाद से ही अभियुक्त  फरार हैं। पुलिस के कई बार दबिश देने के बावजूद अभियुक्त गिरफ्तार नहीं हो सके हैं।
कल चिलकाना के एसओ सत्येंद्र कुमार राय ने जो नजारा पेश किया वह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल एसओ ढ़ोल की थाप पर बुलडोजर लेकर अभियुक्तों के गांव में पहुंचे और तोड़फोड़ शुरू का दी, बाद में गिरफ्तारी न देने पर सारे घर को ढहा देने की चेतावनी देते हुए वापस चले गए।

Related Posts

ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?
  • TN15TN15
  • March 13, 2026

कितना जायज था अजय प्रताप को नौकरी से…

Continue reading
ठगी की दुनिया में हरियाणा के धनीराम मित्तल ने अच्छे अच्छे को छोड़ दिया था पीछे
  • TN15TN15
  • February 27, 2026

अपराध की दुनिया में चार्ल्स शोभराज के बाद…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

  • By TN15
  • March 20, 2026
फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

  • By TN15
  • March 20, 2026
अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

  • By TN15
  • March 20, 2026
भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

  • By TN15
  • March 20, 2026
होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

  • By TN15
  • March 20, 2026
मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी

  • By TN15
  • March 20, 2026
हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी