भैया गए नेपाल, पीछे से पटा ली भाभी…रातोरात दोनों हुए फरार

 साथ ले गए लाखों की नकदी

 चंपारण। बिहार के पश्चिमी चंपारण में रहने वाला एक युवक अपने परिवार की खातिर पैसा कमाने नेपाल गया. लेकिन पीछे से उसका ममेरा भाई उसकी बीवी (Devar Bhabhi) को लेकर भाग गया. जैसे ही युवक को इसकी जानकारी हुई वो वापस गांव लौटा. पुलिस स्टेशन जाकर ममेरे भाई और पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया. पुलिस ने युवक की तहरीर पर FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
घटना गौनाहा इलाके की है. यहां श्रीवास्तव परिवार रहता है. बेटे रोहित श्रीवास्तव की चार साल पहले रामनगर निवासी युवती संग शादी हुई थी. एक साल बाद दोनों को बेटी हुई. रोहित पेशे से राजमिस्त्री है. परिवार बढ़ा तो जिम्मेदारियां भी बढ़ीं. रोहित ने फैसला लिया कि वो अब नेपाल जाकर काम करेगा. उसने ऐसा किया भी. उसे नेपाल में मिस्त्री का काम मिल गया. वहां वह ठीकठाक कमाने लगा. जो भी पैसा मिलता उसे घर भेज देता ताकि परिवार को कोई परेशान न हो.
लेकिन वो नहीं जानता था कि जिस बीवी के लिए वो पैसा कमाने गया है, उसका तो किसी और से अफेयर शुरू हो गया है. अफेयर भी परिवार के ही युवक से. दरअल, रोहित का ममेरा भाई चंदन कुमार उनके घर आया जाया करता था. इस दौरान चंदन और रोहित की बीवी के बीच संबंध बन गए. अफेयर शुरू हुआ तो चंदन कई-कई दिन तक रोहित के घर में रुकने लगा.
जब ये होना कुछ ज्यादा हो गया तो लोगों को भी शक होने लगा. लेकिन रोहित को इसकी भनक तक नहीं लगी. इस बीच एक रोहित की बीवी अपने मायके गई. फिर रातोरात वह गायब हो गई. बच्ची को भी साथ ले गई थी. चंदन पर तो परिवार को पहले से ही शक था. दोनों के फोन नंबर जब बंद आए तो उन्हें यह समझते देर न लगी कि दोनों साथ भागे हैं. अगले दिन इस बात का खुलासा हुआ. रोहित की बीवी के ससुराल से सारी नकदी (डेढ़ लाख) और गहने भी गायब थे.
परिवार ने रोहित को इसकी जानकारी दी. रोहित तुरंत घर पहुंचा. उसने गुरुवार को थाने आकर चंदन और अपनी बीवी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया. रोते बिलखते बोला- मेरा ममेरा ममेरा भाई मेरी बीवी और बेटी को लेकर भाग गया. मेरा सब कुछ लुट गया. मुझे न्याय दिलवाइये साहब. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

  • Related Posts

    JDU में खेला होगा? नीतीश कुमार की बैठक में नहीं पहुंचे ललन सिंह

    नीतीश कुमार की आज की बैठक में जेडीयू…

    Continue reading
    पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- मैं 500 दे सकता हूं तो सरकार क्या कर रही?

    बिहार में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘स्वीकार नहीं कर सकता’, राहुल गांधी के मिमिक्री वाले वीडियो पर भड़की BJP

    ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई

    ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई

    DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय खाते में, कोई सीट न जीत सकी एनएसयूआई!

    DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय खाते में,  कोई सीट न जीत सकी एनएसयूआई!

    गणेश उत्सव के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक से मौत

    गणेश उत्सव के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक से मौत

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक