रतवारा-ढोली घाट पर पुल निर्माण : उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को सौंपा गया मांग पत्र

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। बन्दरा प्रखंड अंतर्गत बारहो पंचायत के लोगों ने दशकों से लंबित रतवारा-ढोली घाट पर उच्च स्तरीय सड़क पुल निर्माण की मांग को लेकर आज एक बार फिर आवाज बुलंद की। सामाजिक कार्यकर्ता श्याम किशोर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुजफ्फरपुर जिला सभागार में बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा।

श्याम किशोर ने बताया कि अगर आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पुल निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया, तो बारहो पंचायत की जनता चुनाव का बहिष्कार करेगी। उन्होंने कहा कि पुल निर्माण की मांग वर्षों पुरानी है और क्षेत्र की जनता लगातार आंदोलनरत रही है।

बताया गया कि बिहार राज्य पुल निर्माण निगम द्वारा इस परियोजना का डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) तैयार कर करीब एक अरब रुपये की लागत से प्राक्कलन बनाया गया है, जिसे प्रशासी स्वीकृति हेतु सरकार को भेजा गया है। पुल निर्माण हो जाने से मिथिलांचल और राजधानी पटना के बीच दूरी घटेगी और आवागमन सुगम हो जाएगा।

इस पुल के बनने से गायघाट, बन्दरा, मुरौल और सकरा जैसे प्रखंडों को सीधे सड़क मार्ग से जोड़ा जा सकेगा, साथ ही यह जारंग फोरलेन सड़क से एनएच (राष्ट्रीय राजमार्ग) से जुड़ने के कारण सामरिक दृष्टिकोण से भी लाभकारी सिद्ध होगा। लाखों की आबादी को इससे सीधा फायदा मिलेगा।

  • Related Posts

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से पहले कई…

    Continue reading
    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

    ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ का खुलासा, मुख्य चुनाव आयुक्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!