तुष्टिकरण करने वालों का तोड़ दो मुंह, सपा पर जमकर बरसीं अपर्णा यादव

द न्यूज 15 
देवाशरीफ । भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल होने के बाद से मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव  भगवा दल के प्रत्याशियों के लिए समर्थन जुटा रही हैं। गुरुवार को बाराबंकी में अर्पणा यादव की जनसभाओं में जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। इस दौरान उन्हें मुख्यमंत्री की तारीफ करते की और युवाओं में जोश भरते हुए कहा कि प्रदेश गुण्डाराज सीएम योगी ने खत्म कर दिया है। इसलिए भाजपा प्रत्याशियों को जिताकर विधानसभा भेजें। उदवतपुर गांव में भाजपा की एक जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह की बहू और भाजपा नेता अर्पणा यादव ने नवाबगंज की भाजपा प्रत्याशी डॉ. रामकुमारी मौर्या को भारी मतों से जिताने की अपील करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार चलती रहेगी, हम लड़ेंगे हनुमान की तरह और जीतेंगे राम की तरह। उन्होंने महिलाओं का आह्वान किया कि आप लोग मतदान के दिन किचन में ताला लगा कर मतदान करें। पुरुषों से कहें खाना तभी मिलेगा जब मतदान करके आओगे।
निंदूरा की जनसभा में भाजपा नेता अपर्णा यादव ने जुटी भीड़ में जोश भरते हुए कहा कि यूपी में का बा, यूपी में सिर्फ बाबा, सिर्फ बाबा बा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के गुंडे यह कहकर जेल चले गए कि अब न करैयिबे बेल, हम तो जयिबे जेल। भाजपा युवाओं की भीड़ से उत्साहित अपर्णा ने कहा तुष्टीकरण करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दो। मुंह तोड़ना भी पड़े तो तोड़ दो। चुनावी महायज्ञ में अपने वोट की आहुति देकर योगी को फिर सीएम बनाना है। सब हनुमान जी बनकर प्रभु श्री राम की तरह उन्हें विजय दिलाएं। विकास कार्यों की चर्चा करते हुए उन्होंने भीड़ से प्रत्याशी साकेंद्र वर्मा को भारी मतों से जिताने का वादा कराया।

Related Posts

मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में लड़ा जाएगा जालंधर उपचुनाव, आम आदमी पार्टी भारी मतों से दर्ज करेगी जीत

आम आदमी पार्टी (AAP) ने जालंधर पश्चिम विधानसभा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

किसान संघर्ष मोर्चा की कोर कमेटी का बड़ा फैसला: 9 सितंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर होगा धरना-प्रदर्शन और घेराव

  • By TN15
  • August 25, 2026
किसान संघर्ष मोर्चा की कोर कमेटी का बड़ा फैसला: 9 सितंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर होगा धरना-प्रदर्शन और घेराव

संसद कमेटी की बैठक में हंगामा, पैलेट गन पर चर्चा की उठी मांग

  • By TN15
  • August 25, 2026
संसद कमेटी की बैठक में हंगामा, पैलेट गन पर चर्चा की उठी मांग

ढाई दिन में जीती वैभव सूर्यवंशी की टीम, इस बार गेंदबाजी से किया कमाल

  • By TN15
  • August 25, 2026
ढाई दिन में जीती वैभव सूर्यवंशी की टीम, इस बार गेंदबाजी से किया कमाल

अखिलेश पर गरजे, राहुल से जताई उम्मीद, जयंत चौधरी के बचाव में आए आकाश आनंद, क्या है रणनीति?

  • By TN15
  • August 25, 2026
अखिलेश पर गरजे, राहुल से जताई उम्मीद, जयंत चौधरी के बचाव में आए आकाश आनंद, क्या है रणनीति?

CM सुक्खू का BJP पर हमला, ‘व्हाइट पेपर’ खोलेगा करप्शन के राज

  • By TN15
  • August 25, 2026
CM सुक्खू का BJP पर हमला, ‘व्हाइट पेपर’ खोलेगा करप्शन के राज

उप कप्तान वैभव सूर्यवंशी की जर्सी पर नया बवाल, क्यों करना पड़ा ऐसा?

  • By TN15
  • August 25, 2026
उप कप्तान वैभव सूर्यवंशी की जर्सी पर नया बवाल, क्यों करना पड़ा ऐसा?