शूरवीर महाराणा प्रताप ने किया था मुगल शासक अकबर का घमंड चूर : योगेन्द्र राणा

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती पर होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन -विधायक योगेन्द्र राणा

राज्य स्तरीय वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप जयंती समारोह को लेकर करनाल राजपूत सभा द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित

करनाल (विसु)। राजपूत धर्मशाला करनाल में राजपूत सभा के अध्यक्ष डॉ. एन. पी. सिंह एवं उनकी पूरी टीम द्वारा एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित की गई।
इस अवसर पर विधायक योगेंद्र राणा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि आगामी 9 मई 2025 को करनाल जिले के सबसे बड़े गांव सालवन में राज्य स्तरीय वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप जयंती समारोह का आयोजन भव्य स्तर पर किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह समारोह न केवल हरियाणा बल्कि पड़ोसी राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, चंडीगढ़ आदि से आने वाले बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति में ऐतिहासिक रूप से मनाया जाएगा।
समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इसके अतिरिक्त हरियाणा सरकार के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम में राज्य के अनेक मंत्रीगण, विधायकगण एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस गरिमामयी आयोजन में भाग लेंगे।
इस अवसर पर विधायक योगेन्द्र राणा ने महाराणा प्रताप के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा 7 फीट 5 इंच लंबाई, 110 क‍िलो वजन। 81 किलो का भारी-भरकम भाला और छाती पर 72 किलो वजनी कवच। दुश्मन भी ज‍िनके युद्ध-कौशल के कायल थे। जिन्‍होंने मुगल शासक अक‍बर का भी घमंड चूर कर द‍िया। 30 सालों तक लगातार कोशि‍श के बाद भी अकबर उन्‍हें बंदी नहीं बना सका। ऐसे वीर योद्धा महाराणा प्रताप की 9 मई को जयंती है जिसमें आप सभी प्रदेश वासी सादर आमंत्रित हैं।
राजपूत सभा करनाल ने भी सभी समाजसेवियों, युवाओं और आमजन से अपील की है कि वे इस ऐतिहासिक और प्रेरणादायी समारोह में सपरिवार पधारें और महाराणा प्रताप जी के अद्भुत शौर्य एवं बलिदान को स्मरण करें। इस मौके पर करनाल राजपूत सभा अध्यक्ष डॉ एन पी सिंह, करनाल राजपूत सभा महासचिव बृजपाल राणा, युवा अध्यक्ष करनाल राजपूत सभा गुरदीप राणा, युवा प्रदेश अध्यक्ष राजपूत प्रतिनिधि सभा अनिल चौहान, दीपक कैरवाली, नरेंद्र राणा, अक्षय राणा, मैनेजर करनाल राजपूत सभा गौरव राणा, दीपक राणा, पूर्व सरपंच राजिंदर राणा, मीडिया एडवाइजर करनाल राजपूत सभा बिसपाल राणा मौजूद रहे।

  • Related Posts

    CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा

    मध्य प्रदेश के इटारसी रेलवे स्टेशन पर CJP…

    Continue reading
    Delhi Jantar Mantar Protest : फिरोजाबाद और अलीगढ़ से भी बुलाई जा रही फ़ोर्स फोर्स दिल्ली रवाना

    कॉकरोच जनता पार्टी 10 अक्टूबर 2026 को दिल्ली…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा

    CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा

    Delhi Jantar Mantar Protest : फिरोजाबाद और अलीगढ़ से भी बुलाई जा रही फ़ोर्स फोर्स दिल्ली रवाना

    Delhi Jantar Mantar Protest : फिरोजाबाद और अलीगढ़ से भी बुलाई जा रही फ़ोर्स फोर्स दिल्ली रवाना

    CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द

    CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द

    उत्तर प्रदेश पुलिस तेजी से अपनी विश्वसनीयता खो रही है

    उत्तर प्रदेश पुलिस तेजी से अपनी विश्वसनीयता खो रही है

    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!