ब्रह्माकुमारी सोनिका बहन ने शिवरात्रि का सच्चा अर्थ बताया

उजियारपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, समस्तीपुर द्वारा राम जानकी हनुमान मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय स्वर्णिम भारत नवनिर्माण आध्यात्मिक प्रदर्शनी के अंतिम दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। प्रदर्शनी के दौरान सात दिवसीय राजयोग मेडिटेशन शिविर के दूसरे दिन ब्रह्माकुमारी सोनिका बहन ने शिवरात्रि और परमात्मा के दिव्य अवतरण का आध्यात्मिक महत्व समझाया।

सोनिका बहन ने बताया, “कलियुग में जब पाप और अज्ञानता अपने चरम पर होते हैं, तब भगवान शिव का इस सृष्टि पर अवतरण होता है। शिवरात्रि पर्व उसी दिव्य अवतरण का प्रतीक है। परमात्मा हमें सत्य ज्ञान देकर हमारे जीवन को पवित्र और उज्ज्वल बनाते हैं। व्रत का वास्तविक अर्थ केवल अन्न-जल का त्याग नहीं, बल्कि बुराइयों से दूर रहने का दृढ़ संकल्प है।”

उन्होंने शिवलिंग पर चढ़ाए जाने वाले भांग, धतूरा और जल का अर्थ बताते हुए कहा कि यह हमारे भीतर के मनोविकारों का परमात्मा को समर्पण है। उपवास का अर्थ है परमात्मा के साथ निकटता और उनके दिव्य ज्ञान का अनुसरण करना। उन्होंने कहा, “परमात्मा अभी भारत भूमि पर आ चुके हैं और हमें सत्य मार्ग दिखा रहे हैं। उनका यह ज्ञान हमारे जीवन को स्वर्णिम बनाने का आधार है।”

 

राजयोग मेडिटेशन शिविर

सोनिका बहन ने बताया कि शिविर प्रतिदिन दोपहर 2बजे से 3:30 बजे तक जारी रहेगा। इस शिविर में आत्मा और परमात्मा के संबंध, राजयोग के लाभ और जीवन में पवित्रता का महत्व बताया जा रहा है।

आध्यात्मिक प्रदर्शनी और राजयोग शिविर का उद्देश्य लोगों को सत्य ज्ञान प्रदान करना, उनकी जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव लाना और आत्मिक शांति की ओर प्रेरित करना है। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ उठाने की अपील की।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    सुनो ए ताना शाह

    सुनो ए ताना शाह

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’