गांव बेचकर शहर खरीदा , कीमत बड़ी चुकाई है

गांव बेचकर शहर खरीदा , कीमत बड़ी चुकाई है ।

जीवन के उल्लास बेच के खरीदी हमने तन्हाई है ।
बेचा है ईमान धरम तब , घर में शानो शौकत आई है । I

संतोष बेच तृष्णा खरीदी , देखो कितनी मंहगाई है ।।
बीघा बेच स्कवायर फीट , खरीदा ये कैसी सौदाई है ।

संयुक्त परिवार के वट वृक्ष से , टूटी ये पीढ़ी मुरझाई है ।।
रिश्तों में है भरी चालाकी , हर बात में दिखती चतुराई कहीं गुम हो गई मिठास , जीवन से कड़वाहट सी भर आई है ।।
रस्सी की बुनी खाट बेच दी , मैट्रेस ने वहां जगह बनाई है ।

अचार , मुरब्बे आज अधिकतर , शो केस में सजी दवाई है ।।
माटी की सोंधी महक बेच के , रुम स्प्रे की खुशबू पाई है ।

मिट्टी का चुल्हा बेच दिया , आज गैस पे कम पकी खीर बनाई है ।।
पहले पांच पैसे का लेमनचूस था , अब कैडबरी हमने पाई है ।

बेच दिया भोलापन अपना , फिर चतुराई पाई है ।
सैलून में अब बाल कट रहे , कहाँ घूमता घर- घर नाई है ।

कहाँ दोपहर में अम्मा के संग , गप्प मारने कोई आती चाची ताई है ।।
मलाई बरफ के गोले बिक गये , तब कोक की बोतल आई है ।

मिट्टी के कितने घड़े बिक गये , अब फ्रीज़ में ठंढक आई है ।।
खपरैल बेच फॉल्स सीलिंग खरीदा , जहां हमने अपनी नींद उड़ाई है ।

बरकत के कई दीये बुझा कर , रौशनी बल्बों में आई है ।।
गोबर से लिपे फर्श बेच दिये , तब टाईल्स में चमक आई है ।

देहरी से गौ माता बेची , अब कुत्ते संग भी रात बिताई है ।
ब्लड प्रेशर , शुगर ने तो अब , हर घर में ली अंगड़ाई है ।।

दादी नानी की कहानियां हुईं झूठी , वेब सीरीज ने जगह बनाई है ।
बहुत तनाव है जीवन में ये कह के मम्मी ने भी दो पैग लगाई है ।

खोखले हुए हैं रिश्ते सारे , कम बची उनमें कोई सच्चाई है ।
चमक रहे हैं बदन सभी के दिल पे जमी गहरी काई है ।

गाँव बेच कर शहर खरीदा , कीमत बड़ी चुकाई है ।।
जीवन के उल्लास बेच के , खरीदी हमने तन्हाई है ।।

सुमित सिंह 

  • Related Posts

    हम तो बस हार ही चुके थे साथी

    जहर की खेंपे आती थीं हमारी आत्मा में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी