दोनों बेटे बिहार का बिगेस्ट मॉल बनवा रहे थे : सम्राट चौधरी

अभिजीत पाण्डेय
पटना। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को राजद अध्यक्ष लालू यादव पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने कहा कि लालू यादव से बड़ा कोई लुटेरा नहीं है। उनकी पूरी राजनीति भ्रष्टाचार के इर्द-गिर्द ही घूमती रही है। अपने सगे-संबंधियों तक को टिकट देने और अन्य लाभ पहुंचाने के एवज में उन्होंने जमीन ली है।

उन्होंने कहा कि प्राइवेट लिमिटेड की तर्ज पर पार्टी चलाने वाले लालू यादव ने चुनावों में टिकट बेचकर कई सौ करोड़ वसूले हैं. यूपीए-1 में रेल मंत्री बनने के बाद उन्होंने रेलवे के दो होटलों को लीज पर देने के बदले पटना के सगुना मोड़ के पास कोचर बंधुओं से साढ़े तीन एकड़ जमीन हथिया ली, जहां उनके दोनों बेटे बिहार का ‘बिगेस्ट मॉल’ बनवा रहे थे।

सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू यादव ने रेलवे में नौकरी देने के लिए गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले हृदयानंद चौधरी और ललन चौधरी से पत्नी, बेटे और बेटियों के नाम पर जमीन लिखवा ली। राकेश रंजन और मो. शमीम को एमएलसी बनाने के लिए उनसे पटना में कीमती जमीन अपने परिजनों के नाम पर ली। वे थोड़े दिन पहले तक बेटे को मुख्यमंत्री बनाने के लिए तरह-तरह के षड़यंत्र करते रहे हैं।

डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि लालू यादव की नजर में विकास का मतलब केवल अपने परिवार को आगे बढ़ाना रहा है। गरीबों के नाम पर राजनीति करने वाले लालू यादव ने भ्रष्टाचार के जरिए अपने परिवार की अमीरी बढ़ाई और अकूत बेनामी संपत्ति का अंबार खड़ा किया। बिहार के गरीबों, पिछड़ों से लालू यादव का कभी कोई सरोकार नहीं रहा। बेटे-बेटियों को राजनीति में स्थापित करने के लिए उन्होंने बिहार को बर्बाद किया। लालू और उनके परिवार को बिहार की जनता कभी माफ करने वाली नहीं है।

भाजपा नेता ने आगे कहा कि उनकी नजर में विकास का मतलब केवल अपने परिवार को आगे बढ़ाना रहा है। गरीबों के नाम पर राजनीति करने वाले लालू यादव ने भ्रष्टाचार के जरिए अपने परिवार की अमीरी बढ़ाई और अकूत बेनामी संपत्ति का अंबार खड़ा किया। बिहार के गरीबों, पिछड़ों से लालू यादव का कभी कोई सरोकार नहीं रहा। बेटे-बेटियों को राजनीति में स्थापित करने के लिए उन्होंने बिहार को बर्बाद किया। लालू और उनके परिवार को बिहार की जनता कभी माफ करने वाली नहीं है।

  • Related Posts

    तो हम संसद अटेंड कर लेते

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को…

    Continue reading
    SIR विवाद: जस्टिस भुइयां की टिप्पणी पर पवार गुट ने कहा, ‘हमारे संविधान…’

    शरद पवार के नेतृत्व वाली NCP(SP) ने सोमवार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्या डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने सनातन धर्म की उस अवधारणा को स्वीकार किया था जिसका दावा रूढ़िवादी हिन्दू करते हैं?

    क्या डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने सनातन धर्म की उस अवधारणा को स्वीकार किया था जिसका दावा रूढ़िवादी हिन्दू करते हैं?

    तो हम संसद अटेंड कर लेते

    तो हम संसद अटेंड कर लेते

    इंडिया गठबंधन मार्च : अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

    इंडिया गठबंधन मार्च : अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

    महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए