धड़ल्ले से कर रही कमाई कर रही ‘बॉर्डर 2’,

नई दिल्ली। सनी देओल की ब्लॉकबस्टर वॉर ड्रामा ‘बॉर्डर 2’ ने सिनेमाघरों में रिलीज के तीन हफ्ते पूरे कर लिए हैं और अब ये चौथे हफ्ते में एंट्री कर चुकी है। वहीं अब इस फिल्म का सिंहासन हिलाने के लिए शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ ने आज सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है।  इस नई रिलीज का भी काफी बज है. ऐसे में 22 दिन पुरानी ‘बॉर्डर 2’की कमाई पर काफी असर पड़ने वाला है. चलिए यहां सनी देओल स्टारर फिल्म की 22वें दिन के कलेक्शन और ऑक्यूपेंसी के बारे में जान लेते हैं।

 

 ‘बॉर्डर 2’ के 21 दिनों का कलेक्शन (सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक)

 

‘‘बॉर्डर 2’ थिएटर में अपनी रिलीज़ के आखिरी फेज में चल रही है, लेकिन सनी देओल की वॉर फिल्म ने कमाई जारी रखी है। 23 जनवरी को थिएटर में रिलीज़ हुई इस फ़िल्म ने पहले हफ़्ते में 200 करोड़ से ज़्यादा की कमाई की थी। इसके बाद दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई 70.15 करोड़ रुपये रही। वहीं तीसरे हफ्ते में इस फिल्म ने 23.35 करोड़ रुपये कमाए हैं।
ट्रेड आंकड़े देने वाली वेबसाइट सैकनिक (Sacnilk) के मुताबिक चौथे शुक्रवार को यानी रिलीज के 22वें दिन इस फिल्म ने शाम 4 बजे तक 0.2 करोड़ रुपये की कमाई की है। बता दें कि रात 10.30 बजे के बाद ही फिल्म की 22वें  दिन की कमाई के फाइनल आंकड़े आएंगे।
बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (नेट इंडिया)
पहला दिन 30  करोड़
दूसरा दिन 36.5 करोड़
तीसरा दिन 54.5 करोड़
चौथा दिन 59 करोड़
पांचवा दिन 20 करोड़
छठा दिन 13.00 करोड़
सातवां दिन 11.25 करोड़
आठवां दिन 10.75 करोड़
नौंवा दिन 17.75 करोड़
दसवां दिन 22.50 करोड़
ग्याहरवां दिन 5.75 करोड़
बाहरवां दिन 5.75 करोड़
तेहरवां दिन 4.15 करोड़
चौदहवां दिन 3.5 करोड़ रुपये
पंद्रहवां दिन 2.85 करोड़ रुपये
सोलहवां दिन 5.25 करोड़ रुपये
सत्रहवां दिन 6.9 करोड़ रुपये
अठाहरवां दिन 2 करोड़ रुपये
उन्नीसवां दिन 2.5 करोड़ रुपये
बीसवां दिन 1.75 करोड़
इक्कसीवां दिन 1.75 करोड़ रुपये
बाइसवां दिन 0.2 करोड़ रुपये (शाम 4 बजे तक के आंकड़े)
टोटल कलेक्शन 317.95 करोड़ रुपये
‘बॉर्डर 2’ फिल्म की 22वें दिन की ऑक्यूपेंसी
‘बॉर्डर 2’ की चौथे शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 की मॉर्निंग ऑक्यूपेंसी 5.53 फीसदी दर्ज की गई है।

‘बॉर्डर 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
देश ही नहीं दुनिया भर में ‘बॉर्डर 2’ ने अपना जलवा दिखाया है। ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के 21 दिनों में वर्ल्डवाइड 434.1 करोड़ का कलेक्शन कर डाला है।

 

बॉर्डर 2 के बारे में और जानें

 

अनुराग सिंह के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे स्टार्स हैं। ‘बॉर्डर 2’ ने 22 दिनों तक थिएटर में अपनी जगह बनाए रखी है और यह एक बड़ी कमर्शियल सक्सेस बनी हुई है. हालांकि अब देखने वाली बात होगी की शाहिद कपूर की नई रिलीज ‘ओ रोमियो’ के आने के बाद ये फिल्म कितनी कमाई कर पाती है।

  • Related Posts

    ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर मुसीबत! मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग 

    ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ एक बार फिर मुश्किलों…

    Continue reading
    दिग्गज एक्टर अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

    हर साल भारतीय सिनेमा में अपने यादगार और…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गणेश विसर्जन में बुझ गए घर के दो चिराग : बीजेपी नेता के दो बेटों की गहरे पानी में डूबने से दर्दनाक मौत 

    गणेश विसर्जन में बुझ गए घर के दो चिराग : बीजेपी नेता के दो बेटों की गहरे पानी में डूबने से दर्दनाक मौत 

    मलेशिया के इंजीनियर ने की थी आत्महत्या, ज्ञानेश कुमार IAS थे आरोपी, 20 साल पहले की वह घटना चर्चा में

    मलेशिया के इंजीनियर ने की थी आत्महत्या, ज्ञानेश कुमार IAS थे आरोपी, 20 साल पहले की वह घटना चर्चा में

    बिहार में जबरदस्त बारिश, हाई अलर्ट के बाद मुख्य सचिव ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

    बिहार में जबरदस्त बारिश, हाई अलर्ट के बाद मुख्य सचिव ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

    नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के पहले एग्जिट पर साइन बोर्ड न होने से हादसे की आशंका; विज्ञापन के चक्कर में हटाया गया दिशा-सूचक बोर्ड

    नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के पहले एग्जिट पर साइन बोर्ड न होने से हादसे की आशंका; विज्ञापन के चक्कर में हटाया गया दिशा-सूचक बोर्ड

    आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकरा उछली कार, 3 की मौत, 2 घायल

    आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकरा उछली कार, 3 की मौत, 2 घायल

    यूपी से राज्य सभा में जाएंगी स्मृति ईरानी? 

    यूपी से राज्य सभा में जाएंगी स्मृति ईरानी?