दो युवक लपता, रेस्क्यू में जुटी एसडीआरएफ की टीम
वैशाली। वैशाली जिले में रूस्तमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कच्ची दरगाह बिदुपुर निर्माणाधीन सिक्स लेन पाया नंबर 55 से टकराकर एक नाव गंगा नदी में समा गई। इस हादसे में नाव पर सवार दो व्यक्ति लापता बताए जा रहे हैं।घटना बीते रात करीब 11:30 बजे की बताई गई है। घटना की जानकारी मिलते ही नदी किनारे स्थानीय लोग जुट गए। लोगों ने घटना की जानकारी रुस्तमपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं एसडीआरएफ टीम को दी।घटना की जानकारी मिलते ही रुस्तमपुर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी मौके पर मौजूद लोगों से ली।स्थानीय गोताखोर एवं एसडीआरएफ की टीम दोनों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। मिली जानकारी के अनुसार, पटना के काला दियारा से नाविक नाव पर करीब 150 बोरा भांग लोड करके गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के तेरसिया के लिए जा रहा था। नाव पर नाविक समेत करीब पांच लोग सवार थे।








