‘पांच घंटे तक शरीर से बहता रहा खून, नहीं मिली कोई मदद,’ इजरायली हमले में जर्नलिस्ट की मौत की दर्दनाक कहानी

Israel Hamas War : गाजा में इजरायली हमले में कतर की न्यूज़ चैनल अल-जजीरा के एक कैमरामैन की मौत हो गई हैं। हमले में मारे गए वीडियो जर्नलिस्ट समेर अबुदाका हमलों से बचने के लिए अपने सहयोगी वाएल दहदूह के साथ खान यूनिस के फरहाना स्कूल में चले गए थे।

अलजजीरा नेटवर्क ने कहा, “फिलिस्तीनी कैमरामैन समेर अबुदका इजरायली हमले में मारे गए. उनके साथी वाएल दहदूह गंभीर रूप से घायल हैं. वे दोनों घेराबंदी वाले इलाके के एक स्कूल में रिपोर्टिंग कर रहे थे.”

हाथ और कंधे में बुरी तरह से घायल वाएल दहदूह ने अस्पताल के बिस्तर पर लेटे हुए अल-जजीरा को बताया कि जब हमला हुआ तो वह स्कूल से भाग गए, उनका काफी खून बह रहा था. थोड़ी दूर पर उन्हें एक एम्बुलेंस मिली। अल-जजीरा ने इजरायली हमले की निंदा की है और बताया है कि समेर अबुदाका का खून 5 घंटों तक बहता रहा लेकिन उसे कोई मदद नहीं मिली और उनकी मौत हो गई।

अपने ही नागरिकों पर सेना ने चला दी गोली

इजरायल सेना ने जंग के बीच एक ऐसी खबर दी है जिसके बाद इजरायल में सेना को लेकर ही सवाल उठने लगे हैं। इजरायली डिफेंस फोर्स ने बताया कि गाजा में जमीनी अभियान के दौरान उसने तीन बंधकों को गलती से मार दिया है।

सेना ने तीनों बंधकों की मौत पर अफसोस जाहिर किया है। सेना ने कहा, “हमारे सैनिकों ने तीनों बंधकों को गाजा के उत्तरी इलाके शेजैया में गोली मार दी.” सेना ने कहा, “हमास की बंधक में 22 साल के समीर तलाल्का, 26 साल के एलोन शमरिज और 28 साल के योतम हैम को हमने गलती से मार दिया क्योंकि शुरू में वे हमें खतरा लग रहे थे.” सेना ने बताया कि बंधकों के शव इजरायल लाए गए हैं जहां उनके पहचान की पुष्टि की गई।

इजरायली सेना ने अनजाने में हुई इस घटना को लेकर कहा कि इसकी जांच की जा रही है. सेना ने परिजनों के प्रति अपनी संवेदना जाहिर की है. योतम हैम हेवी मेटल बैंड ‘पर्सेफोर’ के एक ड्रमर थे. उन्हें आखिरी बार 7 अक्टूबर की एक वीडियो में देखा गया था।  ये वीडियो कफर अजा में उनके घर के सामने का था, इसके बाद हमास ने उन्हें अगवा कर लिया था।

22 साल के तलाल्का किब्बुत्ज़ निर एम हैचरी में काम कर रहे थे, जहां वह अक्सर वीकेंड की शिफ्ट में काम करते थे. उन पर हमास के लड़ाकों ने किबुत्ज में हमला किया. एलोन शमरिज एक कंप्यूटर इंजनियर थे और उन्हें किबुत्ज कफार इलाके से अगवा किया था।

  • Related Posts

    जिस 112 साल की ‘प्यारी दादी’ पर डेनमार्क फिदा था, उसका नाज़ी अतीत खुला तो किताब बाज़ार से वापस मंगानी पड़ी
    • TN15TN15
    • November 22, 2026

    डेनमार्क की सबसे लंबी उम्र वाली इंसान बनीं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    25 नवंबर महत्त्वपूर्ण घटनाएँ …

    • By TN15
    • November 24, 2026
    25 नवंबर महत्त्वपूर्ण घटनाएँ …

    पंजाब में 2027 चुनाव से पहले नए गठबंधन की तैयारी, BSP के साथ आएंगे अमृतपाल सिंह?

    • By TN15
    • November 24, 2026
    पंजाब में 2027 चुनाव से पहले नए गठबंधन की तैयारी, BSP के साथ आएंगे अमृतपाल सिंह?

    ‘हवा में बात करने…’ अतरौलिया सीट पर ओपी राजभर का संजय निषाद पर पलटवार

    • By TN15
    • November 24, 2026
    ‘हवा में बात करने…’ अतरौलिया सीट पर ओपी राजभर का संजय निषाद पर पलटवार

    26 को राष्ट्रपति को यह ज्ञापन देंगे किसान मजदूर!

    • By TN15
    • November 24, 2026
    26 को राष्ट्रपति को यह ज्ञापन देंगे किसान मजदूर!

    पंजाब में बीजेपी और अकाली दल के बीच हुआ गठबंधन, अमित शाह ने किया ऐलान!

    • By TN15
    • November 24, 2026
    पंजाब में बीजेपी और अकाली दल के बीच हुआ गठबंधन, अमित शाह ने किया ऐलान!

    अच्छा होने की भी एक कीमत चुकानी पड़ती है…

    • By TN15
    • November 24, 2026
    अच्छा होने की भी एक कीमत चुकानी पड़ती है…