ब्लाक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

किरतपुर। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत ब्लाक संसाधन केंद्र पर ब्लाक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसका उदघाटन प्रमुख अंकित कुमार व बीईओ चरण सिंह व बीईओ सूर्यकांत गिरि ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।


प्रतियोगिता के प्रथम चरण में 25 प्रश्नों की एक लिखित परीक्षा आयोजित की गई। जिसमें समस्त कंपोजिट एंव उच्च प्राथमिक विद्यालय से 136 छात्रों ने प्रतिभाग किया। जिसमें से उत्कृष्ट 100 बच्चों को एक्सपोजर विजिट के लिये चयन किया गया। उनमें से उत्कृष्ट 25 छात्रों को द्वितीय चरण में सफल घोषित किया गया। इस चरण में 5-5 बच्चों का ग्रुप बनाते हुए पांच राउंड क्विज प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें जनपदीय क्विज प्रतियोगिता हेतु कुमारी लक्ष्मी, जिज्ञासा, मयंक, कंपोजिट विद्यालय किरतपुर प्रथम वंशिका, कंपोजिट विद्यालय सिसौना जट अवनीश, कंपोजिट विद्यालय हामिदपुर माखन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी हेतु खंड शिक्षा अधिकारी की टीम ने बच्चों का साक्षात्कार लिया। जिसमें हकीकतपुर वीरचंद की दिया, जिज्ञासा कंपोजिट विद्यालय किरतपुर प्रथम, आयुष कुमार कंपोजिट विद्यालय मिर्जापुर आर्यन कुमार कंपोजिट विद्यालय हकीकतपुर प्रयाग, कुमारी दिया कंपोजिट विद्यालय हकीकतपुर वीरचंद की गौरी उच्च प्राथमिक विद्यालय गुनियापुर ने क्वालीफाई किया। सभी छात्रों को प्रमाण पत्र स्टेशनरी किट एक्सपेरिमेंट किट लैब किट एवं प्रैक्टिकल नोटबुक के साथ-साथ ट्रॉफी देकर अतिथियों ने सम्मानित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में एआरपी आदेश पाल, अजहर जमाल, आरेंद्र कुमार, अमर सिंह, संजय सिंह, राजीव कुमार, रोशन लाल, प्रमोद कुमार, बृजेश कुमार, दीपक अग्रवाल, दीपक सलूजा, मूलचंद, संजीव कुमार, ललित कुमार, शर्मा रूपा रानी, रेनू रानी, रेनू वर्मा, आकांक्षा चौधरी, निशा चौहान, सुबह रस्तोगी आदि का योगदान रहा।

  • Related Posts

    वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार
    • TN15TN15
    • March 17, 2026

    वाराणसी में हाल ही में एक वीडियो वायरल…

    Continue reading
    शिक्षक नेता पर भड़के मिनिस्टर दयाशंकर सिंह
    • TN15TN15
    • March 16, 2026

    उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    • By TN15
    • March 18, 2026
    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

    • By TN15
    • March 18, 2026
    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

    आज़ादी की लड़ाई की तर्ज पर आंदोलन कर ही किया जा सकता है बदलाव!

    • By TN15
    • March 18, 2026
    आज़ादी की लड़ाई की तर्ज पर आंदोलन कर ही किया जा सकता है बदलाव!

    पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

    • By TN15
    • March 18, 2026
    पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

    22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?

    • By TN15
    • March 18, 2026
    22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?

    सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज

    • By TN15
    • March 18, 2026
    सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज