ब्लैकपिंक म्यूजिक वीडियो ने रिकॉर्ड 505 दिनों में 1 अरब व्यूज का आंकड़ा पार किया

सियोल| के-पॉप गर्ल ग्रुप ब्लैकपिंक के 2020 हिट गाने ‘हाउ यू लाइक दैट’ का वीडियो यूट्यूब पर एक अरब से अधिक बार देखा गया।

योनहाप न्यूज एजेंसी ने वाईजी एंटरटेनमेंट के हवाले से बताया कि पिछले साल 26 जून को रिलीज होने के 505 दिन बाद शुक्रवार की सुबह इस ग्रुप ने एक अरब का आंकड़ा पार कर लिया है।

यह इस ग्रुप का पांचवा गाना है जिसने 1 अरब व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है। इससे पहले ‘डुडु-डु डूडु-डु’ ने (1.7 बिलियन), ‘किल दिस लव’ ने (1.4 बिलियन), ‘बूम्बायाह’ ने (1.3 बिलियन) और ‘एज इफ इट्स योर’ ने (1 अरब) का आंकड़ा पार कर लिया है।

‘हाउ यू लाइक दैट’ गाना ‘डुडु-डु डूडु-डु’ को पीछे छोड़कर के-पॉप गर्ल ग्रुप का सबसे तेज संगीत वीडियो बन गया। 2018 के गाने को उपलब्धि हासिल करने में 514 दिन लगे।

इस ग्रुप के 6.94 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राईबर्स हैं, जो बाकी से सबसे ज्यादा है। इसमें कुल 32 वीडियो हैं जिन्हें 10 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया है, जिसमें से भी पांच संगीत वीडियो एक अरब से ज्यादा बार देखे गए हैं।

Related Posts

सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर रिलीज, बंटवारे के सबसे दर्दनाक दौर की झलक देख दहल जाएगा दिल
  • TN15TN15
  • July 28, 2026

सनी देओल एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर…

Continue reading
मुंबई के लोग तय करेंगे कि मैं रील्स स्टार हूं या रियल स्टार, कोस्टल रोड वीडियो पर ट्रोलिंग के बाद बोलीं रितु तावड़े
  • TN15TN15
  • July 11, 2026

मुंबई। मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) की मेयर रितु…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील!

  • By TN15
  • August 7, 2026
सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील!

‘गृह मंत्री सदन में आएं’, विपक्ष ने लगाए संसद में नारे तो रिजिजू बोले- ‘वो सुबह से शाम तक…’

  • By TN15
  • August 7, 2026
‘गृह मंत्री सदन में आएं’, विपक्ष ने लगाए संसद में नारे तो रिजिजू बोले- ‘वो सुबह से शाम तक…’

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा दावा! वकील बोले- बैलिस्टिक रिपोर्ट…

  • By TN15
  • August 7, 2026
भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा दावा! वकील बोले- बैलिस्टिक रिपोर्ट…

आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल

  • By TN15
  • August 7, 2026
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल

पटना में सड़क हादसे के बाद बवाल! बस समेत 5 गाड़ियां फूंकीं, पुलिस पर भी पथराव

  • By TN15
  • August 7, 2026
पटना में सड़क हादसे के बाद बवाल! बस समेत 5 गाड़ियां फूंकीं, पुलिस पर भी पथराव

सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली : यदि जेन जी से इतनी ही हमदर्दी है तो सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरें मोहन भागवत! 

  • By TN15
  • August 7, 2026
सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली : यदि जेन जी से इतनी ही हमदर्दी है तो सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरें मोहन भागवत!