मोदी मंत्रिमंडल गठन में मुस्लिमों के प्रति भाजपा की नफरत झलकती है : तेजस्वी

अभिजीत पाण्डेय

पटना । मोदी मंत्रिमंडल में मुस्लिम चेहरा नहीं होने पर तेजस्वी यादव ने बीजेपी को आड़े हाथों लिया।उन्होने कहा कि हमारी सोच है कि हमें समाज में सभी वर्गों को साथ लेकर चलना चाहिए। सभी को बराबर मान-सम्मान मिलना चाहिए और हर किसी को आगे बढ़ने का मौका मिलना चाहिए।

राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने मंगलवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल में किसी भी मुस्लिम सांसद को शामिल नहीं किए जाने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि सबको साथ लेकर चलना चाहिए, चाहे उनकी धर्म या जाति कुछ भी हो। सभी का सम्मान होना चाहिए। पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि इन लोगों को उन लोगों से घृणा तो है ही। सब लोग यह बात को जानते हैं। सबको साथ लेकर चलना चाहिए, चाहे धर्म या जाति कुछ भी हो। सभी का सम्मान होना चाहिए।
तेजस्वी यादव ने कहा कि एक बात तो तय हो गई है कि इस बार पीएम मोदी बहुत कमजोर प्रधानमंत्री साबित होंगे। देश की जनता ने इस बार बीजेपी को नकार दिया है और 240 सीट पर ले आई। जनता ने एक संदेश दिया है। हम विपक्ष के तौर पर मजबूती से उभरे हैं। सत्ता पक्ष और विपक्ष में ज्यादा सीटों का अंतर नहीं है।
इससे पहले सोमवार को भी नेता प्रतिपक्ष ने मंत्रिमंडल में शामिल बिहार के लोगों को बड़ा विभाग नहीं दिए जाने पर केंद्र सरकार पर जोरदार निशाना साधा था। तेजस्वी यादव ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा था कि बहुत चर्चा हो रही थी कि यह विभाग, वह विभाग मिलेगा लेकिन, आखिरकार बिहार के मंत्रियों को ‘झुनझुना’ थमा दिया गया। बिहार इस बार सरकार में निर्णायक भूमिका में है। नीतीश कुमार चाहें तो इस बार बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिल सकता है। जातीय गणना और आरक्षण की सीमा 75 प्रतिशत तक बढ़ाने की मांग को भी आगे बढ़ाना चाहिए।

  • Related Posts

    बेतिया राज की जमीन और सेलिंग से फाजिल जमीन पर भूमिहीनों और गरीबों को वासगित करो : रवीन्द्र कुमार ‘रवि’

    बुल्डोजर राज के खिलाफ 20 अगस्त को विधानसभा…

    Continue reading
    बेतिया राज की जमीन और सेलिंग से फाजिल जमीन पर भूमिहीनों और गरीबों को वासगित करो : रवीन्द्र कुमार ‘रवि’

    बुल्डोजर राज के खिलाफ 20 अगस्त को विधानसभा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    IND vs ENG: चौथे T20 में टीम इंडिया की हार से शशि थरूर हुए आगबबूला!

    • By TN15
    • July 10, 2026
    IND vs ENG: चौथे T20 में टीम इंडिया की हार से शशि थरूर हुए आगबबूला!

    G Minus Two Strategy: दुनिया बांटने चले थे अमेरिका-चीन, भारत ने नाकाम कर दी चाल! अपना ली G माइनस टू स्ट्रेटेजी

    • By TN15
    • July 10, 2026
    G Minus Two Strategy: दुनिया बांटने चले थे अमेरिका-चीन, भारत ने नाकाम कर दी चाल! अपना ली G माइनस टू स्ट्रेटेजी

    मेरठ लाठीचार्ज मामले में NHRC सख्त, यूपी के DGP और गृह सचिव से मांगी रिपोर्ट

    • By TN15
    • July 10, 2026
    मेरठ लाठीचार्ज मामले में NHRC सख्त, यूपी के DGP और गृह सचिव से मांगी रिपोर्ट

    ‘सपा को कब्रिस्तान प्यारा, राम मंदिर का करते हैं विरोध, बांदा में अखिलेश यादव पर गरजे सीएम योगी

    • By TN15
    • July 10, 2026
    ‘सपा को कब्रिस्तान प्यारा, राम मंदिर का करते हैं विरोध, बांदा में अखिलेश यादव पर गरजे सीएम योगी

    इजरायल ने अमेरिका को उकसाया : डोनाल्ड ट्रम्प ने गुस्से में किया ईरान पर हमला!

    • By TN15
    • July 10, 2026
    इजरायल ने अमेरिका को उकसाया :  डोनाल्ड ट्रम्प ने गुस्से में किया ईरान पर हमला!

    Ram Temple Donation Scam: राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, CBI जांच की मांग पर होगी अहम सुनवाई

    • By TN15
    • July 10, 2026
    Ram Temple Donation Scam: राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, CBI जांच की मांग पर होगी अहम सुनवाई