भाजपा समर्थक ने सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया को गर्मजोशी के साथ किया स्वागत

रानीगंज : (संवाददाता अनूप जोशी) आसनसोल लोक सभा सीट की भाजपा उम्मीदवार सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया दुर्गापुर से आसनसोल के रास्ते होते हुए रानीगंज के पंजाबी मोड पहुंचे वहाँ पर रानीगंज भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हे गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। एसएस अहलूवालिया ने भगत सिंह के प्रतिमा पर माला अर्पण करते हुए श्रद्धांजलि दिया। इस दौरान भाजपा समर्थकों ने उन्हे देखने के लिए उमड़ी भीड़।
भाजपा समर्थको ने अबकी बार 400 पार दिल्ली में नरेंद्र आसनसोल में सुरेंद्र का नारा लगाते हुए उनका स्वागत किया।
इस मौके पर सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमित शाह और जेपी नड्डा के आभारी हैं जिन्होंने उनको आसनसोल लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाया है उन्होंने इस बात पर भरोसा जताया कि उनको यहां की जनता का आशीर्वाद मिलेगा और नरेंद्र मोदी का जैसा कहना है कि इस बार भाजपा 400 के पार होगी वह जरूर होगा वहीं रानीगंज भाजपा मंडल एक अध्यक्ष देवजीत खां ने कहा कि सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया को यहां से भाजपा का प्रत्याशी बनाया गया है इससे भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी खुशी है। यहां का हर भाजपा कार्यकर्ता सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया को जितवाने के लिए कटिबद्ध है। यहां के लोग बेहद खुश हैं कि यहां के भूमिपुत्र को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है उन्होंने दावा किया कि सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया यहां भारी मतों से जीत हासिल करेंगे वही भाजपा नेता दिनेश सोनी ने कहा कि सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया को प्रत्याशी बनाए जाने से आसनसोल के लोग बेहद खुश हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपने पिछले दो कार्यकाल में जो काम किया गया है उससे लोग भाजपा को ही वोट करेंगे और यहां से उनकी जीत सुनिश्चित है दिनेश सोनी ने दावा किया कि भाजपा ने इस बार जो 400 पार का लक्ष्य रखा है वह जरूर पूरा होगा और उन 400 सीटों में एक सीट आसनसोल का भी होगा।

  • Related Posts

    नेपाल की स्थिरता के साथ परिवर्तन की खोज
    • TN15TN15
    • March 12, 2026

    नेपाल में हाल ही में हुए संसदीय चुनावों…

    Continue reading
    क्या मोदी लोगों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील कर सकते हैं?
    • TN15TN15
    • March 10, 2026

    1965 में जब भारत पाकिस्तान के साथ युद्ध…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    होर्मुज पर गच्चा खाने के बाद बौखलाए ट्रंप, कहा – हमें किसी की जरूरत नहीं…

    • By TN15
    • March 17, 2026
    होर्मुज पर गच्चा खाने के बाद बौखलाए ट्रंप, कहा – हमें किसी की जरूरत नहीं…

    व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा की पूर्ति के लिए बहुसंख्यक जनता के हितों पर बार-बार मर्मांतक चोट की मोदी ने

    • By TN15
    • March 17, 2026
    व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा की पूर्ति के लिए बहुसंख्यक जनता के हितों पर बार-बार मर्मांतक चोट की मोदी ने

    युद्ध नहीं बुद्ध चाहिए …

    • By TN15
    • March 17, 2026

    डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर और कांशीराम के राजनीतिक प्रतिमानों का तुलनात्मक विश्लेषण

    • By TN15
    • March 17, 2026
    डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर और कांशीराम के राजनीतिक प्रतिमानों का तुलनात्मक विश्लेषण

    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

    • By TN15
    • March 16, 2026
    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

    केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

    • By TN15
    • March 16, 2026
    केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा