भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 18 जुलाई को

केंद्रीय रक्षा मंत्री अध्यक्ष राजनाथ सिंह होंगे शामिल

अभिजीत पाण्डेय

पटना । बिहार प्रदेश भाजपा की विस्तारित कार्यसमिति बैठक 18 जुलाई को होगीश्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में होने वाली इस बैठक में केंद्रीय रक्षा मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह शामिल होंगे। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की क्या रणनीति रहेगी। इन सब मुद्दों पर बिहार बीजेपी की कार्यसमिति की बैठक में चर्चा होगी।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार बीजेपी की विस्तारित कार्यसमिति की बैठक हो रही है।इस बैठक में प्रदेश भर के पार्टी के मंडल अध्यक्षों को भी बुलाया जा रहा है।
बैठक में केंद्रीय मंत्रियों के साथ ही पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता, प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक शामिल होंगे। इसके अलावा पार्टी के सभी मंडल अध्यक्षों को भी इसमें शामिल होने के लिए बुलाया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार इस बैठक में लोकसभा चुनाव की समीक्षा के साथ ही अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तय की जाएगी।लोक सभा चुनाव में क्या-क्या कमियां रह गई, उस पर चर्चा होगी।

अगले चुनाव में विरोधी दलों से कैसे निबटा जाए, इस मसले पर पार्टी नेताओं को टिप्स भी दिए जाएंगे। प्रखंड से लेकर बूथ स्तर तक पार्टी को और धारदार बनाने के लिए भी आवश्यक रणनीति तय की जाएगी। साथ ही पार्टी पदाधिकारियों को अभी से ही चुनावी तैयारी में जुट जाने को कहा जाएगा।

  • Related Posts

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से पहले कई…

    Continue reading
    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

    ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ का खुलासा, मुख्य चुनाव आयुक्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?