भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की सभी सांसदों को संगठन के साथ बेहतर तालमेल बनाने की नसीहत

नई दिल्ली| भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सभी पार्टी सांसदों को संगठन के साथ बेहतर तालमेल बनाने की नसीहत देते हुए कहा है कि सांसदों को अपने-अपने जिलों के जिलाध्यक्ष और सभी मंडल अध्यक्षों के साथ लगातार संपर्क में रहना चाहिए और साथ ही निरंतर संवाद भी बनाए रखना चाहिए। उन्होंने सांसदों को सशक्त बूथ और पन्ना प्रमुख स्तर पर भी जुड़ने और कमियों को दूर करने की नसीहत दी। दिल्ली के अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में मंगलवार को हुई भाजपा संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने सभी सांसदों को संसद के आगामी ( बजट सत्र ) सत्र से पहले सांसद खेल स्पर्धा को पूर्ण कर लेने को भी कहा। नड्डा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन , 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के तौर मनाने का भी जिक्र किया ।

संसदीय दल की बैठक के बारे में मीडिया को जानकारी देते हुए संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बताया कि बैठक में वोकल फॉर लोकल और आत्मनिर्भर भारत के प्रयोग को लेकर प्रजेंटेशन दिया गया। कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने चुनाव सुधार से जुड़े महत्वपूर्ण विधेयक ( जो सोमवार को लोक सभा से पारित हुआ था ) के बारे में सांसदों को बताया।

मेघवाल ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने संबोधन में खास तौर से स्वस्थ्य बाल- बालिका स्पर्धा का जिक्र करते हुए सभी सांसदों को इसे अपने-अपने क्षेत्र में करने को कहा है। उन्होंने सांसदों का आह्ववान करते हुए कहा कि देश भर में अभी भी 6 करोड़ 27 लाख पात्र बच्चे आंगनवाड़ी से नहीं जुड़े हुए हैं। सांसदों को इन सभी बच्चों को आंगनवाड़ी कार्यक्रम से जोड़ने के लिए प्रयास करना चाहिए। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी सांसदों को संगठन से जुड़ने की भी नसीहत दी।

आईएएनएस से बातचीत करते हुए भाजपा लोक सभा सांसद मनोज तिवारी ने बताया कि बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती , 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में बढ़-चढ़ कर मनाने , बजट सत्र से पहले सभी सांसदों को सांसद खेल स्पर्धा संपन्न करवा लेने और संगठन के नेताओं के साथ लगातार संपर्क में रहने का निर्देश दिया।

बैठक में संसद के शीतकालीन सत्र में अब तक हुए विधायी कार्यो और शेष बचे हुए दिनों में जिन विधेयकों को पारित करवाना है, उसे लेकर भी चर्चा हुई।

संसद के वर्तमान शीतकालीन सत्र के दौरान भाजपा संसदीय दल की यह दूसरी बैठक है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में हुई बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राज्य सभा में सदन के नेता और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल , कानून मंत्री किरेन रिजिजू के साथ – साथ सरकार के कई अन्य मंत्री और भाजपा के लोक सभा और राज्य सभा के सांसद भी शामिल हुए।

Related Posts

सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार
  • TN15TN15
  • March 16, 2026

स्वराज सत्याग्रह यात्रा: सोनम वांगचुक को जोधपुर की…

Continue reading
सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’
  • TN15TN15
  • March 14, 2026

केंद्र की ओर से हिरासत को तत्काल प्रभाव…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

  • By TN15
  • March 16, 2026
प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

  • By TN15
  • March 16, 2026
केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

  • By TN15
  • March 16, 2026
एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

  • By TN15
  • March 16, 2026
भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

  • By TN15
  • March 16, 2026
कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार

  • By TN15
  • March 16, 2026
सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार