भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार को मणिपुर में ‘युवा रैली’ को करेंगे संबोधित

नई दिल्ली | भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार को मणिपुर में ‘युवा रैली’ को संबोधित करेंगे। राज्य में 2022 की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर जेपी नड्डा राज्य के मुख्यमंत्री एन.बीरेन सिंह और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक भी कर सकते हैं। जेपी नड्डा के मणिपुर दौरे की जानकारी देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एवं राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी ने ट्वीट किया, “भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कल मणिपुर के काकचिंग में युवा रैली को संबोधित करेंगे।”

बलूनी ने मणिपुर में फिर से भाजपा सरकार बनने का दावा करते हुए आगे अपने ट्वीट में लिखा, “राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में मणिपुर में भाजपा को फिर से जनता का प्रचंड समर्थन मिलेगा और फिर से कमल खिलेगा।”

आपको बता दें कि नड्डा गुरुवार 30 दिसंबर को दोपहर बाद 2.30 बजे काकचिंग में युवा रैली को संबोधित करेंगे।

मणिपुर में दोबारा सरकार बनाने के लक्ष्य को लेकर विधानसभा चुनाव में उतरने जा रही भाजपा के शीर्ष नेता लगातार प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। दिसंबर महीने में नड्डा तीसरी बार मणिपुर जा रहे हैं। पिछले सप्ताह 24 दिसंबर को नड्डा महिला रैली को संबोधित करने के लिए मणिपुर के दौरे पर गए थे और इससे पहले 10 दिसंबर को भी उन्होंने राज्य का दौरा किया था।

बता दें कि 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 60 सीटों में से कांग्रेस को 28 और भाजपा को 21 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। लेकिन अन्य दलों के सहयोग से भाजपा ने कांग्रेस को मात देते हुए राज्य में सरकार बनाई और 5 साल चलाई भी।

मणिपुर में भाजपा इस बार अपने दम पर दो-तिहाई बहुमत हासिल करने के लिए ‘अबकी बार 40 पार’ के नारे के साथ चुनावी मैदान में उतरने जा रही है।

Related Posts

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

SIR से जुड़े मामलों पर सुप्रीम कोर्ट में…

Continue reading
सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर को प्रदर्शन…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मस्क के हटते ही साथियों का ट्रंप ने किया पत्ता साफ!

मस्क के हटते ही साथियों का ट्रंप ने किया पत्ता साफ!

CJP Protest : दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दिपके हिरासत में, नेहा बोरा को भी पुलिस ने किया डिटेन

CJP Protest : दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दिपके हिरासत में, नेहा बोरा को भी पुलिस ने किया डिटेन

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक