भाजपा ने महानगर द्वारा सदस्यता अभियान की जिला कार्यशाला का किया आयोजन

ऋषि तिवारी
नोएडा। भाजपा नोएडा के जिला कार्यालय सेक्टर 116 में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर द्वारा सदस्यता अभियान की जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला को क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर ने लिया। कार्यशाला की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने की है।

क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर ने कहा कि इस सदस्यता अभियान को लेकर हमारी तैयारी व्यापक और प्रभावी रहे, इसके लिए सभी जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारियों को इस अभियान में नए सदस्य बनाने है। इस अभियान को लेकर मंडल एवं मोर्चा स्तर पर भी कार्यशाला होगी। इस अभियान में सांसद को 20 हजार एवं विधायक को 10 हजार व्यक्तिगत नए सदस्य बनाने है। हर बूथ पर 200 सदस्य निगम आयोग बोर्ड के अध्यक्ष को 1000 एवं पदाधिकारियों को भी 500 का लक्ष्य दिया गया सभी मोर्चों एवं विभाग प्रकोष्ठ को भी नए सदस्य बनाने हे।

यह अभियान 1 सितम्बर से 25 सितंबर तक सदस्यता अभियान का पहला चरण चलेगा। 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर सदस्यता अभियान द्वितीय चरण चलेगा। 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता अभियान चलेगा। जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि हमें इस अभियान को सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचना है ताकि नोएडा का नाम पूरे प्रदेश में सबसे ऊपर आये।
1 नवंबर से 10 नवंबर तक प्राथमिक एवं सक्रिय सदस्यता का रजिस्ट्रेशन प्लान भी तैयार किया जायेगा। इस अभियान में सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सहयोग करेंगे और नोएडा महानगर से नए सदस्य बनाने का रिकॉर्ड बनायेगे सदस्यता अभियान के लिए जिला एवं मंडल बूथ स्तर पर टीम गठित की जायेगी, 5 सितंबर को जिला स्तर पर सदस्यता अभियान के कार्यक्रम का आयोजन होगा उस दिन जिले में सदस्यता अभियान का शुभारंभ हो जायेगा और 17 सितंबर तक सदस्यता का विशेष अभियान चलाया जाएगा इसके लिए पार्टी ने जिला महामंत्री उमेश त्यागी को सदस्यता अभियान का जिला प्रमुख बनाया है एवं उनके सहयोग के लिए जिला उपाध्यक्ष गिरीश कोटनाला, उमेश यादव एवं शारदा चतुर्वेदी को सहप्रमुख बनाया गया है। इसी तरह सभी मंडलों में एक पदाधिकारी प्रमुख एवं 2 सहप्रमुख बनाए गए है। पार्टी के सभी मोर्चे जगह जगह विशेष कैंप लगाकर भी सदस्य बनाएंगे। आज की कार्यशाला में विमला बाथम, हरीश चंद भाटी, जुगराज चौहान, बिजेंद्र नागर, राकेश शर्मा, राजीव त्यागी, जिला महामंत्री गणेश जाटव, युद्धवीर चौहान, मुकेश शर्मा, अमरीश त्यागी, उमेश यादव, नरेश शर्मा, एस पी चमोली, सचिन अंबावता, मधु मेहरा, प्रमोद बहल, ओम यादव, गोपाल गौर, पंकज झा, शिवानी शरद आदि कार्यकर्ता रहे।

  • Related Posts

    Sonam Wangchuk : 20 को जंतर मंतर से संसद की ओर मार्च करेंगे वांगचुक, लोगों से दिल्ली पहुंचने की अपील

    20 जुलाई को संसद मार्च करेंगे सोनम वांगचुक…

    Continue reading
    Rohini Building Collapsed: दिल्ली के रोहिणी में गिरी बिल्डिंग, कुछ लोगों के दबे होने की आशंका, बारिश के चलते हादसा   

    दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 16 में बुधवार (8…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुंबई के लोग तय करेंगे कि मैं रील्स स्टार हूं या रियल स्टार, कोस्टल रोड वीडियो पर ट्रोलिंग के बाद बोलीं रितु तावड़े

    • By TN15
    • July 11, 2026
    मुंबई के लोग तय करेंगे कि मैं रील्स स्टार हूं या रियल स्टार, कोस्टल रोड वीडियो पर ट्रोलिंग के बाद बोलीं रितु तावड़े

    राम कपूर की ‘हरकत’ देख चढ़ा इंटरनेट का पारा, बीवी गौतमी कपूर ने भी किया पोस्‍ट, लोग बोले- ये नहीं सुधरेंगे

    • By TN15
    • July 11, 2026
    राम कपूर की ‘हरकत’ देख चढ़ा इंटरनेट का पारा, बीवी गौतमी कपूर ने भी किया पोस्‍ट, लोग बोले- ये नहीं सुधरेंगे

    चमोली में सरकारी अस्पताल की जर्जर दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा, चिकित्सा प्रभारी की मौत

    • By TN15
    • July 11, 2026
    चमोली में सरकारी अस्पताल की जर्जर दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा, चिकित्सा प्रभारी की मौत

    ‘पिछले जनम में सांप थी क्या?’ रवि किशन की बेटी रीवा पर भड़कीं उर्फी जावेद, बहन डॉली के कारण बवाल

    • By TN15
    • July 11, 2026
    ‘पिछले जनम में सांप थी क्या?’ रवि किशन की बेटी रीवा पर भड़कीं उर्फी जावेद, बहन डॉली के कारण बवाल

    ’15 जुलाई को पाकिस्तान से आजादी का करेंगे ऐलान’, PoK के नेताओं ने शहबाज को दिया अल्टीमेटम   

    • By TN15
    • July 11, 2026
    ’15 जुलाई को पाकिस्तान से आजादी का करेंगे ऐलान’, PoK के नेताओं ने शहबाज को दिया अल्टीमेटम   

    युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनाश्री वर्मा ने इस भोजपुरी एक्ट्रेस संग किया गजब डांस 

    • By TN15
    • July 11, 2026
    युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनाश्री वर्मा ने इस भोजपुरी एक्ट्रेस संग किया गजब डांस