बीजेपी सांसद की फर्रुखाबाद को पांचालनगर बनाने की मांग, सीएम योगी को लिखा पत्र 

द न्यूज 15 
लखनऊ । उत्तर प्रदेश में शहरों का नाम बदलने पर राजनीति जारी है। फर्रुखाबाद को पांचालनगर बनाने की मांग उठी है। मांग कर ने वाला कोई और नहीं बल्कि खुद वहां के सांसद हैं। दरअसल भारतीय जनता पार्टी के सांसद मुकेश राजपूत ने मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखकर फर्रुखाबाद का नाम पंचालनगर करने की मांग की है। यह मांग उन्होंने द्रौपदी के नाम पर की यही। मुकेश राजपूत का कहना है कि फर्रुखाबाद का यह नाम मुगलकालीन है।
मुकेश राजपूत ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजे पत्र में कहा है कि फर्रुखाबाद का इतिहास काफी पुराना है। उनका कहना है कि गंगा, रामगंगा और काली नदी के बीच बसे फर्रुखाबाद का इतिहास पैराणिक काल से समृद्ध है। उनका कहना है कि इस क्षेत्र को पांचाल कहा जाता था।  मुकेश राजपूत का कहना है कि यह शहर किसी समय पांचाल राज्य की राजधानी हुआ करती थी। उनका कहना है कि फर्रुखाबाद की स्थापना तो बहुत बाद में हुई थी। यह मुग़ल कालीन का शहर है। उन्होंने कहा है कि यहां पर इससे पहले कंपिल, संकिसा, श्रंगारामपुर और शमसाबाद प्रसिद्ध थे।
सांसद मुकेश राजपूत ने पत्र इतिहास की जानकारी देते हुए लिखा है कि राजा द्रुपद की राजधानी कंपिल में ही द्रुपद की राजकुमारी द्रौपदी का स्वयंवर हुआ था। मुकेश राजपूत ने फर्रुखाबाद को हिंदू और जैन धर्म के लिए के लिए अहम् बताते हुए कहा है की जैन धर्म के प्रथम थीर्थंकर ऋषभ देव के  यहां पर पहला उपदेश देने की बात सुनने को मिलती है। मुकेश राजपूत के अनुसार 13वें तीर्थंकर भगवान विमलनाथ के चारों कल्याण गर्भ, जन्म, शिक्षा, और ज्ञान भी यहीं हुए थे। यहां के बारे में जानकारी देते हुए राजपूत ने कहा कि गौतम बुद्ध का स्वर्गावातरण भी संकिसा में हुआ था। उन्होंने कहा है कि संकिसा में श्रीलंका, कंबोडिया, थाईलैंड, वर्मा, जापान आदि कई देशों के बड़े बड़े बौद्ध विहार बने हुए हैं।
राजपूत के अनुसार मुगल शासक फर्रुखशियर ने 1714 में इस नगर का नाम पर रखते हुए फर्रुखाबाद रखा था।

Related Posts

मोना, मसूद और परगट के सामने संगठन बनाने और विश्वास जीतने की बड़ी चुनौती!

यूपी में ब्राह्मण-मुस्लिम साधने को आराधना और मसूद…

Continue reading
‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दौरान…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश