BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी मंगलवार को अपनी ही सरकार के खिलाफ धरना पर बैठ गए। समाहरणालय में गमछा बिछाकर धरना पर बैठे विनय बिहारी ने आरोप लगाया है कि बाढ़ पीड़ितों को पर्याप्त राहत और सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि जब तक सम्राट चौधरी नहीं आएंगे वे धरने पर बैठे रहेंगे। विनय बिहारी ने मीडिया को कुछ पत्र दिखाते हुए कहा, “इतना पत्र है… चार पत्र मुख्यमंत्री का है… जिसे मैंने मिलकर उन्हें दिया था… दो पत्र आपदा मंत्री रत्नेश सदा को मैंने दिया है…” विनय बिहारी ने कहा कि जैसी आपदा है, वैसी व्यवस्था नहीं है।

‘ऊपर श्रीहरि, नीचे सम्राट चौधरी’

धरना पर बैठे विधायक ने शायरी के अंदाज में कहा, “दुख है, दर्द है, मैं आह भर रहा हूं। अपने राजा के आने का इंतजार कर रहा हूं। ऊपर श्रीहरि, नीचे सम्राट चौधरी.” उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आएं। हमारे क्षेत्र का निरीक्षण करें. निरीक्षण करके जो हमारी मांग है जो व्यवस्था गड़बड़ हुई है उसके प्रति वे अपना भाव प्रकट करें ताकि यहां की जनता को पता चले कि वे गंभीर हैं।

बीजेपी विधायक ने कहा, “इच्छा है कि हमारे राजा आएं… हम लोगों के दुख-दर्द को सुनें… वो जब तक नहीं आएंगे मैं बैठा रहूंगा. आज आएं या कल आएं… वो जब आएंगे उनका हेलीकॉप्टर देखें या पता चलेगा कि राजा आ गए तब यहां से उठेंगे. हम सरकार के खिलाफ धरना पर नहीं बैठे हैं।

विनय बिहारी के मुताबिक, मंगलवार को वे करीब चार घंटे तक जिलाधिकारी समेत कई अधिकारियों से मिलने का इंतजार करते रहे, लेकिन मुलाकात नहीं हुई. इसके बाद उन्होंने गमछा बिछाकर धरना शुरू किया. धरने की सूचना मिलने के बाद बेतिया डीडीसी ने विधायक से बातचीत शुरू की, लेकिन विधायक अपनी मांग पर कायम रहे।

  • Related Posts

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading
    बिहार में जबरदस्त बारिश, हाई अलर्ट के बाद मुख्य सचिव ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

    नेपाल के तराई क्षेत्र और गंडक नदी के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    तो बदल गई सपा पीडीए की परिभाषा, पी मतलब हो गया पूंजीपति ?

    तो बदल गई सपा पीडीए की परिभाषा, पी मतलब हो गया पूंजीपति ?

    अमेठी: स्कूल के औचक निरीक्षण पर पहुंचे DM, छात्राओं के साथ किया भोजन

    अमेठी: स्कूल के औचक निरीक्षण पर पहुंचे DM, छात्राओं के साथ किया भोजन

    सपा के पूर्व मंत्री के परिवार को खाली करना होगा सरकारी घर, लखनऊ नगर निगम ने भेजा नोटिस

    सपा के पूर्व मंत्री के परिवार को खाली करना होगा सरकारी घर, लखनऊ नगर निगम ने भेजा नोटिस

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    कौन हैं धनराज परिमल नाथवानी? जिन्हें अखिलेश यादव ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, राम गोपाल के साथ भरा नामांकन

    कौन हैं धनराज परिमल नाथवानी? जिन्हें अखिलेश यादव ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, राम गोपाल के साथ भरा नामांकन

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल