बिहार में BJP नेता की हत्या, अभिजीत सिंह को घर में मारी गई गोली

बिहार के सहरसा में बीजेपी से जुड़े युवा नेता अभिजीत सिंह की हत्या कर दी गई है। देखने से यह पता चल रहा था कि उन्हें गोली मारी गई है. शुक्रवार (18 सितंबर, 2026) को घर से जब शव बरामद हुआ तो हड़कंप मच गया। अभिजीत सिंह की उम्र 20-22 साल होगी। पार्टी के जिला उपाध्यक्ष शिवभूषण सिंह ने बताया कि अभिजीत बीजेपी युवा मोर्चा का महामंत्री था।

पार्टी से लौटने के बाद हुई हत्या

जानकारी के अनुसार, अभिजीत सिंह के शव को सदर थाना क्षेत्र के गौतम नगर वार्ड नंबर 11 स्थित घर से बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि बुधवार की रात कोई पार्टी थी. वहां से लौटने के बाद आज शव कमरे से शव की जानकारी तब मिली जब दोस्त आर्यन पहुंचा। माना जा रहा है कि पार्टी से आने के बाद ही किसी समय हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। हत्या का आरोप आर्यन पर ही लगा है. कहा जा रहा है कि उसने शव देखा तो इसकी सूचना अभिजीत के भाई को दी जो गांव पर रहता है। इसके बाद पुलिस भी पहुंची। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। कहा जा रहा है कि अभिजीत के माता-पिता नहीं हैं।

सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ पंकज कुमार सिंह दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया। अभिजीत के दोस्त आशीष कुमार सिंह ने बताया कि आर्यन नाम के युवक ने अभिजीत के छोटे भाई को और हमको फोन कर सूचना दी थी। जब मैं पहुंचा तो मेन गेट खुला हुआ था और बरामदे के गेट में ताला लगा हुआ था। आशीष ने कहा कि उसने खिड़की से झांकर देखा तब पता चला कि हत्या कर दी गई है। गोली मारकर तकिया से ढंक दिया गया था. पैसे के विवाद में हत्या की खबर सामने आ रही है। एसडीपीओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि युवक का शव उसके घर से बरामद किया गया है। गोली मारकर ही हत्या की गई है। वह परसों रात किसी पार्टी में गया था. वहां से आने के बाद ही मर्डर हुआ है।

  • Related Posts

    ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई

    दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र संघ (DUSU) के चुनाव…

    Continue reading
    DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय खाते में, कोई सीट न जीत सकी एनएसयूआई!

    दिल्ली के जंतर मंतर पर हुए छात्र आंदोलन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई

    ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई

    DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय खाते में, कोई सीट न जीत सकी एनएसयूआई!

    DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय खाते में,  कोई सीट न जीत सकी एनएसयूआई!

    गणेश उत्सव के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक से मौत

    गणेश उत्सव के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक से मौत

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    पिता चाहते थे UPSC करे बेटा लेकिन… DUSU चुनाव में उलटफेर करने वाले दीपांशु शौकीन कौन हैं? निर्दलीय उतरकर ABVP-NSUI को चौंकाया

    पिता चाहते थे UPSC करे बेटा लेकिन… DUSU चुनाव में उलटफेर करने वाले दीपांशु शौकीन कौन हैं? निर्दलीय उतरकर ABVP-NSUI को चौंकाया

    ‘बड़ा धोखेबाज…’, मक्का पैक्ट को लेकर पाकिस्तान पर बरसे US के पूर्व NSA

    ‘बड़ा धोखेबाज…’, मक्का पैक्ट को लेकर पाकिस्तान पर बरसे US के पूर्व NSA