सहारा इंडिया को संरक्षण के रही हैं भाजपा सरकारें : दिनेश चंद्र दिवाकर 

राष्ट्रीय उपकार संयुक्त मोर्चा ने सहारा पीड़ितों के लिए सुब्रत राय के साथ ही भाजपा सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा 

द न्यूज 15 

सिद्वार्थनगर। राष्ट्रीय उपकार संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश चंद्र दिवाकर राष्ट्रीय मुख्य सचिव राधेश्याम सोनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ खान, सिद्धार्थ नगर  जिलाध्यक्ष  राजू लाल श्रीवास्तव ने बताया कि सहारा इंडिया से पीड़ितों के भुगतान के संबंध में सरकार की ओर से अब तक कोई सकारात्मक पहल की गई है। हम लोगों ने जंतर-मंतर दिल्ली तक पहुंच कर भी अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाने की कोशिश की है। भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय दिल्ली में जाकर भी ज्ञापन दिया है। किंतु कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। भुगतान न पाने वाले पीड़ित  जगह-जगह धरना प्रदर्शन कर रहे हैं पर सरकार मौन है।

मोर्चे के इन पदाधिकारियों ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में देश के पांचों राज्यों में सहारा इंडिया कंपनी को संरक्षण देने के कारण भाजपा को काफी नुकसान उठाना पड़ेगा। इन नेताओं ने कहा है कि जनता यह जान चुकी है कि यदि सरकार चाहती तो मजबूर होकर सहारा इंडिया कंपनी प्रबंधन को निवेशकों का पैसा लौटना पड़ता।
दिनेश चंद्र दिवाकर ने कहा है कि  शिकायत करने पर मुख्यमंत्री पोर्टल से यह लिखकर शिकायत क्लोज की जाती रही है कि यह प्रकरण दिल्ली सरकार से संबंधित है। जब सरकार सहारा इंडिया पर नियंत्रण नहीं कर पा रही है तो आम जनता यह सोचने को मजबूर है कि फिर सहारा इंडिया को सरकार चलने क्यों दे रही है? इन बिंदुओं को लेकर उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के कपिलवस्तु विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र कुमार उर्फ गुड्डू व शोहरतगढ़ विधानसभा सभा के कांग्रेश प्रत्याशी रविंद्र प्रताप उर्फ पप्पू चौधरी व इटवा विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी अरशद खुर्शीद ने लोगों से अपील  की गई है।
 उधर राष्ट्रीय उपकार संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने मेंहदावल के भी विभिन्न गांवों का दौरा कर सहारा पीड़ितों की समस्याओं को जाना। गोरकट्टा, अछिया,रोशनपुर, जमु अट्ट आदि गांवों में घूम घूम कर राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश चंद्र दिवाकर व प्रदेश अध्यक्ष आरिफ खान व राष्ट्रीय कार्यक्रम अधिकारी गोरखनाथ मिश्रा राधेश्याम सोनी, जिला अध्यक्ष रामनाथ यादव आदि सहारा पीड़ितों को अपने हक़ की लड़ाई लड़ने के लिए जागरूक किया है। मोर्चे ने गांवों में जनजागरूकता अभियान चलाया हुआ है। इस अवसर पर इन नेताओं ने कहा कि हर सहारा पीड़ित को न्याय दिलाया जाएगा। सहारा प्रबंधन को हर हाल में उनका भुगतान देना ही होगा।

Related Posts

‘अगर दम है तो…’, CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस
  • TN15TN15
  • July 23, 2026

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने CJP आंदोलन…

Continue reading
NEET पेपर लीक पर प्रधानमंत्री मोदी के पोस्ट पर CM उमर अब्दुल्ला बोले, ‘कहीं न कहीं…’
  • TN15TN15
  • July 23, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं के भविष्य को…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चोर ही चोर …

  • By TN15
  • July 25, 2026
चोर ही चोर …

‘ऐसे नहीं जाने दे सकते…’, नीट पेपर लीक मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार से क्या कहा?

  • By TN15
  • July 24, 2026
‘ऐसे नहीं जाने दे सकते…’, नीट पेपर लीक मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार से क्या कहा?

‘ऐसे नहीं जाने दे सकते…’, नीट पेपर लीक मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार से क्या कहा?

  • By TN15
  • July 24, 2026
‘ऐसे नहीं जाने दे सकते…’, नीट पेपर लीक मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार से क्या कहा?

‘अहंकार आपको ले डूबेगा’, PM मोदी के वीडियो जारी करने पर RJD सांसद की दो टूक

  • By TN15
  • July 24, 2026
‘अहंकार आपको ले डूबेगा’, PM मोदी के वीडियो जारी करने पर RJD सांसद की दो टूक

10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना… पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार

  • By TN15
  • July 24, 2026
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना… पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार

‘मैं कमजोर महसूस कर रहा हूं लेकिन…’ सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बीच अभिजीत दीपके का बड़ा बयान

  • By TN15
  • July 24, 2026
‘मैं कमजोर महसूस कर रहा हूं लेकिन…’ सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बीच अभिजीत दीपके का बड़ा बयान