भराव की समस्या को लेकर भाजपा ने आप पार्टी सरकार को घेरा

आदित्य शर्मा
नई दिल्ली। दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में मंगलवार को एक बार फिर मॉनसून ने रफ्तार पकड़ी हुई है, कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। इससे कई इलाकों में जलभराव की स्थिति देखने को मिल रही है। दिल्ली में हुई बारिश के बाद सियासत शुरू कर दिया गया है। जल भराव की समस्या को लेकर दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि आप के भ्रष्टाचारी होने की वजह से दिल्ली हल्की बारिश में भी डूब रही है। आतिशी और सौरभ भारद्वाज को बताना चाहिए कि दिल्ली हल्की बारिश में कैसे डूब गई है।

दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि जल और पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी और सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री सौरभ भारद्वाज बार-बार मानसून की तैयारी पूरी होने का दावा कर रहे हैं, लेकिन बारिश होते ही उनके दावों की पोल खोल देती है।

आप पार्टी के भ्रष्टाचार के कारण दिल्ली की यह स्थिति हो गई है कि ठेकेदार से कमीशन लेने, कागजों पर काम होने के कारण जलभराव की समस्या हो रही है, एक तो नालों की सफाई नहीं हुई और जहां हुई है वहां गाद निकालकर वहीं छोड़ दिया गया है, जिससे वर्षा होते ही फिर से नाले जाम हो रहे है।

आप पार्टी हमेशा से ही अपने काम से भागती रही है। कई बार इसको लेकर हमने प्रदर्शन भी किया गया है। लेकिन बड़े-बड़े वादों के बाद आज थोड़ी सी बारिश के बाद सड़कों पर जल भराव की भी समस्या देखी जा रही है। आने वाले दिनों में जल भराव की वजह से इलाकों में गंदगी फैलेगी डेंगू मलेरिया जैसी बीमारी भी फैल सकती है।

  • Related Posts

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

     राकेश जाखेटिया कौशांबी क्षेत्र के धार्मिक , सामाजिक…

    Continue reading
    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    नोएडा। सेक्टर 8, 9, 10, 5 नोएडा की झुग्गी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!