भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया ने कॉलेज पाड़ा इलाके में जनसंपर्क अभियान चलाया

 अनुप जोशी

रानीगंज : आसनसोल लोकसभा केंद्र के भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया ने आज रानीगंज के 88 नंबर वार्ड अंतर्गत ईस्ट कॉलेज पाड़ा इलाके में स्थित हनुमान मंदिर क्षेत्र में जनसंपर्क किया। इस मौके पर उनके साथ इस क्षेत्र के तमाम भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे उनको फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया उन्होंने यहां के लोगों से बातचीत की उनकी परेशानियों को सुना इसके उपरांत पत्रकारों से बात करते हुए सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया ने कहा कि वह यहां भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी हैं और लोगों से अनुरोध कर रहे हैं कि नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करें उन्होंने कहा कि हमारे संविधान में सत्ता का विकेंद्रीकरण किया गया है पार्षद या पंचायत सदस्य से लेकर लोकसभा के सांसद तक जनता चुनती है सबका अपना-अपना काम है सबके अपने-अपने अधिकार क्षेत्र हैं उन्होंने कहा कि अगर वह यहां से सांसद चुने जाते हैं तो एक जनप्रतिनिधि के नाते उनको यह अधिकार होगा कि वह यहां के प्रशासनिक अधिकारियों से सवाल करें सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया ने कहा कि टीएमसी के शत्रुघ्न सिन्हा यहां से सांसद हैं क्या उन्होंने कभी अपनी इस जिम्मेदारी का पालन किया है उन्होंने तो कभी शायद संविधान में सांसद को दिए गए इस अधिकार के बारे में सुना भी नहीं होगा वह आते हैं और फिल्मी डायलॉग बोलकर लोगों को खामोश कर देते हैं अब अगर यहां के लोग यह कह रहे हैं कि कोई बीपीएल श्रेणी में आता है लेकिन उसका राशन कार्ड एपीएल का बन गया है तो इसमें जाहिर सी बात है कि स्थानीय पार्षद की लापरवाही है इन्हीं सब परेशानियों को दूर करने के लिए एक सशक्त और संविधान की जानकारी संपन्न सांसद की आवश्यकता है उन्होंने लोगों से अपील की की अपने परेशानियों को दूर करने के लिए वह इस बार सही फैसला लें

  • Related Posts

    347वीं किसान पंचायत संपन्न : 26 नवंबर को खेती बचाओ – रोजगार बचाओ -लोकतंत्र बचाओ – संविधान बचाओ आंदोलन में बढ़ चढ़ कर भागीदारी करें किसान
    • TN15TN15
    • November 16, 2026

    किसान-मजदूर संघर्ष के साथ वैकल्पिक कृषि एवं आर्थिक…

    Continue reading
    बैतूल जिले को सूखाग्रस्त घोषित कर किसानों एवं पशुपालकों को राहत देने की मांग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    डॉ. सुनीलम के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    • By TN15
    • November 20, 2026
    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    • By TN15
    • November 20, 2026
    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    • By TN15
    • November 20, 2026
    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    • By TN15
    • November 20, 2026
    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस