बीजेपी ने बताया तेजस्वी का ‘टोंटी कांड’

 बेड रूम में बेड नहीं, डाइनिंग हॉल में टेबल नहीं!, एसी और सोफा भी गायब

 पटना। बेड रूम में बेड नहीं, डाइनिंग हॉल में टेबल नहीं! एसी और सोफा भी बंगले से गायब है। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने 5 देश रत्न मार्ग वाला सरकारी बंगला खाली कर दिया है। तेजस्वी यादव इस बंगले में नेता प्रतिपक्ष रहते हुए रह रहे थे। लेकिन बंगला खाली होने के बाद नया विवाद खड़ा हो गया है। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि बंगले से कीमती सामान गायब है। तेजस्वी यादव जब डिप्टी सीएम बने थे तो इस बंगले को रेनोवेट कर काफी कीमती सामान लगाए गए थे। जब उन्होंने बंगला खाली किया को सभी सामान गायब है।
बिहार के नए डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को यह बंगला आवंटित हुआ है। वे दशहरा के बाद इसमें शिफ्ट होंगे। बीजेपी नेता दानिश इकबाल ने आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव ने बंगला खाली तो कर दिया लेकिन कीमती सामान ले गए। दानिश इकबाल के अनुसार, ‘नए सोफे को यहां से ले जाया गया और कबाड़ से लाकर पुराने और जर्जर सोफे को यहां रख दिया गया है।’
दानिश ने आगे कहा कि इसके अलावे भी एसी भी उखाड़ ली गई है और कबाड़ से लाकर पुराने एसी को बाहर फेंका गया है। हाइड्रोलिक पलंग गायब है, ड्रेसिंग टेबल का महंगा मिरर गायब है। इसके अलावे बाथरूम को तोड़ दिया गया है, टोटी उखाड़ ली गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी संपत्ति को यहां से उठाकर अपनी संपत्ति समझ कर ले जाने की कोशिश की। जितने भी महंगे सामान थे, उसे यहां से उखाड़ा गया है।
दानिश इकबाल ने बताया कि बैडमिंटन कोर्ट के कारपेट को भी उखाड़ लिया गया है। फाउंटेन के लाइट्स को भी उखाड़ लिया गया है। सरकारी संपत्ति की लूट की गई है। जिम वाले रूम महंगे इक्वीपमेंट लगाए थे, वो देखने से लगता ही नहीं कि यहां कभी जिमखाना भी था।
दरअसल, जिस तरीके से तेजस्वी यादव ने डिप्टी सीएम के बंगले को खाली किया है, कुछ इसी तर्ज पर यूपी में अखिलेश यादव 2017 में चुनाव हारने के बाद सीएम के बंगले को खाली किया था। मुख्यमंत्री आवास खाली करने से पहले वहां खूब तोड़फोड़ मचाई गई। सभी कीमती सामान अपने साथ लेकर चले गए। बंगले में जितनी टोंटिया लगी थी सभी खोल दिया गया। इसीलिए उसे ‘टोंटी चोर’ कहा जाता है। तब से सरकारी संपत्ति को अपना समझकर ले जाने वालों के लिए ‘टोंटी चोर’ शब्द का इस्तेमाल किया जाने लगा। बीजेपी नेता दानिश इकबाल ने भी तेजस्वी यादव को ‘टोंटी चोर’ कहा।

  • Related Posts

    ‘संदीप दीक्षित का बयान..’: पहली बार कांग्रेस से दूर हुई RJD, पार्टी MP बोले- सिर्फ राष्ट्राध्यक्ष की बात नहीं है
    • TN15TN15
    • August 14, 2026

    नई दिल्ली। भारतीय राजनीति में शायद यह पहली…

    Continue reading
    भरत तिवारी के परिवार ने सरकारी नौकरी और मुआवजे को ठुकराया, कहा- सम्राट पहले सजा दिलाएं
    • TN15TN15
    • August 14, 2026

    आरा। भरत तिवारी के परिवार ने सीएम सम्राट…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले

    • By TN15
    • August 14, 2026
    वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले

    जवाबदेह सरकार के लिए पूर्वांचल यात्रा आजमगढ़ पहुंची

    • By TN15
    • August 14, 2026
    जवाबदेह सरकार के लिए पूर्वांचल यात्रा आजमगढ़ पहुंची

    वो दर्दनाक दौर जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता: विभाजन विभीषिका में बिछड़े लाखों परिवारों को कोटि-कोटि नमन

    • By TN15
    • August 14, 2026
    वो दर्दनाक दौर जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता: विभाजन विभीषिका में बिछड़े लाखों परिवारों को कोटि-कोटि नमन

    ‘भारत की सहनशीलता को न समझें…’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद

    • By TN15
    • August 14, 2026
    ‘भारत की सहनशीलता को न समझें…’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद

    अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ‘सौरव के एक वीडियो की वजह से…’