जोड़ा शिवालय मंदिर परिसर में मनाई गई अग्रकुल शिरोमणि महाराजा अग्रसेन जी की जयंती

बिट्टू कुमार
पश्चिम चम्पारण/बेतिया। बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन, शाखा बेतिया द्वारा मारवाड़ी महिला समिति, मारवाड़ी युवा मंच एवं नव दुर्गा पूजा समिति के संयुक्त तत्वावधान में अग्रकुल शिरोमणि महाराजा अग्रसेन जी की जयंती का आयोजन जोड़ा शिवालय मंदिर परिसर में महापौर गरिमा सिकारिया एवं मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष प्रेम सोमानी सहित समाज के प्रबुद्ध व्यक्तियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया।
एक ईंट एक रुपया के सिद्धांत एवं व्यापार के साथ साथ ज़न कल्याणकारी कार्यों में सदैव अग्रणी समाज के संस्थापक महाराजा अग्रसेन जी की जयंती के अवसर पर बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष प्रेम सोमानी द्वारा समाज के विभिन्न संगठनों को महाराजा अग्रसेन जी का प्रतीक चिह्न प्रदान किया गया। वरीय सदस्य नीरज चौधरी द्वारा पूजन किया गया। महिला समिति द्वारा बच्चों के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। श्री नव दुर्गा पूजा समिति द्वारा संपूर्ण साज श्रृंगार की व्यवस्था की गई। आज के आयोजन में मारवाड़ी समाज के लोगों के लिए प्रसाद स्वरूप दाल बाटी चूरमा एवं खीर की व्यवस्था की गई थी। मंडलीय महामंत्री रवि गोयनका सहित उपाध्यक्ष संजय झुनझुनवाला, विश्वनाथ झुनझुनवाला, रोहित सिकारिया, संजय जैन, राकेश गोयल, अशोक चौधरी, नीरज चौधरी, महेश काजरिया, ओम प्रकाश सर्राफ, दीपक राजगढ़िया, मनीष माधोगढिया, राजा सिंघानिया, अविनाश झुनझुनवाला सहित महिला समिति की रेणु पोद्दार, रूपा सिंघानिया, रानी झुनझुनवाला, पूनम झुनझुनवाला एवं युवा मंच के अर्पित केसान, सोनू अग्रवाल, राहुल सर्राफ सहित मारवाड़ी समाज के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राम मंदिर के CEO के लिए 3 नाम हुए शॉर्टलिस्ट, जल्द होगा ऐलान

    • By TN15
    • September 1, 2026
    राम मंदिर के CEO के लिए 3 नाम हुए शॉर्टलिस्ट, जल्द होगा ऐलान

    ‘ये हर उस इंसान की जीत है जो…’, सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान

    • By TN15
    • September 1, 2026
    ‘ये हर उस इंसान की जीत है जो…’, सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान

    जंतर मंतर प्रोटेस्ट: SC ने रद्द की सभी FIR, अनुच्छेद 142 का किया इस्तेमाल

    • By TN15
    • September 1, 2026
    जंतर मंतर प्रोटेस्ट: SC ने रद्द की सभी FIR, अनुच्छेद 142 का किया इस्तेमाल

    दिल्ली के सरकारी स्कूलों में ही बनेंगे मेडिकल रूम, मिलेगी खास सुविधा

    • By TN15
    • September 1, 2026
    दिल्ली के सरकारी स्कूलों में ही बनेंगे मेडिकल रूम, मिलेगी खास सुविधा

    उत्तराखंड में बारिश का कहर, 8 लोगों की मौत; कई सड़कें बहीं

    • By TN15
    • September 1, 2026
    उत्तराखंड में बारिश का कहर, 8 लोगों की मौत; कई सड़कें बहीं

    10 छक्के और 9 चौके, सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने मचाया कोहराम

    • By TN15
    • September 1, 2026
    10 छक्के और 9 चौके, सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने मचाया कोहराम