Binor News : परसो बिजनौर खेड़ी में होगा भारतीय सोशलिस्ट मंच का किसान मजदूर सम्मेलन 

मुख्य अतिथि मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदित्य कुमार, मुख्य वक्ता चरण सिंह राष्ट्रीय प्रवक्ता, विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश प्रभारी देवेंद्र अवाना, राष्ट्रीय सचिव नरेंद्र शर्मा, गौतमबुद्ध नगर के जिला अध्यक्ष देवेंद्र गुर्जर रहेंगे 
 प्रख्यात सोशलिस्ट और स्वतंत्रता सेनानी रहे ठाकुर हरगुलाल सिंह प्रतिमा पर करेंगे माल्यार्पण   

द न्यूज 15 ब्यूरो 
किरतपुर/बिजनौर। किरतपुर ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम सरकड़ा खेड़ी की डेजी नर्सरी में भारतीय सोशलिस्ट मंच की संवाद यात्रा के तहत किसान मजदूर सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 6 अक्टूबर दिन रविवार को प्रातः 10:00 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भारतीय सोशलिस्ट मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदित्य कुमार व मुख्य वक्ता मंच के राष्ट्रीय प्रवक्ता चरण सिंह होंगे। विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश प्रभारी देवेंद्र अवाना, राष्ट्रीय सचिव नरेंद्र शर्मा और गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष देवेंद्र गुर्जर होंगे। कार्यक्रम से पूर्व  सभी अतिथि आदर्श विद्या निकेतन इंटर कॉलेज  केलावाला (शाहबाजपुर) के प्रांगण में स्थित स्व ठाकुर हर गुलाल सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।तत्पश्चात 10 बजे डेजी नर्सरी पर पहुंचेंगे। कार्यक्रम में किसान,मजदूर की समस्याओं पर चर्चा होगी।इसी श्रृंखला में जिला अध्यक्ष बिजनौर एवं और भी पदों की घोषणा की जाएगी। कार्यक्रम के आयोजक मनोज कुमार समाज सेवी, पवन कुमार, मनोज राजपूत पूर्व जिला महामंत्री रवा राजपूत सभा जनपद बिजनौर, आकिल अली पत्रकार, मुसेब सिद्दीकी ब्लॉक अध्यक्ष आयरा, नौबहार सिंह जिला अध्यक्ष किसान मजदूर संगठन जनपद बिजनौर,राकेश कुमार ब्लॉक अध्यक्ष किसान मजदूर संगठन,सत्यवीर सिंह तहसील अध्यक्ष किसान मजदूर संगठन,रणजीत सिंह तहसील मीडिया प्रभारी,कुलदीप आर्य जिला मीडिया प्रभारी किसान मजदूर संगठन बिजनौर,प्रवेश कुमार सचिव किसान मजदूर संगठन,परीक्षित राजपूत हैं।

  • Related Posts

    यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
    • TN15TN15
    • October 19, 2026

    उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा…

    Continue reading
    दिल्ली में युवाओं पर पुलिस दमन के खिलाफ आक्रोश 23 अक्टूबर को देशभर की सड़कों पर दिखेगा
    • TN15TN15
    • October 17, 2026

    किसान संघर्ष समिति की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    समाज को कौन बांट रहा है मोदी जी, हिन्दू-मुस्लिम करने वाला या फिर सरकार से मोर्चा लेने वाला ? 

    • By TN15
    • October 21, 2026
    समाज को कौन बांट रहा है मोदी जी, हिन्दू-मुस्लिम करने वाला या फिर सरकार से मोर्चा लेने वाला ? 

    डॉ. बी. आर. आंबेडकर की पारंपरिक बौद्ध धर्म की आलोचना और धम्म का पुनर्निर्माण : नवयान का एक आलोचनात्मक मूल्यांकन

    • By TN15
    • October 21, 2026
    डॉ. बी. आर. आंबेडकर की पारंपरिक बौद्ध धर्म की आलोचना और धम्म का पुनर्निर्माण : नवयान का एक आलोचनात्मक मूल्यांकन

    23 अक्टूबर को लोकतंत्र की पुनर्बहाली के लिए जनता का मार्च

    • By TN15
    • October 21, 2026
    23 अक्टूबर को लोकतंत्र की पुनर्बहाली के लिए जनता का मार्च

    दिल्ली रेस क्लब पर बुलडोजर के बाद रेस कोर्स मस्जिद पर होगा एक्शन, इमाम ने किया ये दावा

    • By TN15
    • October 20, 2026
    दिल्ली रेस क्लब पर बुलडोजर के बाद रेस कोर्स मस्जिद पर होगा एक्शन, इमाम ने किया ये दावा

    ‘दोषियों के खिलाफ..’, पंजाब में शाह ने की विक्रमजीत-गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात

    • By TN15
    • October 20, 2026
    ‘दोषियों के खिलाफ..’, पंजाब में शाह ने की विक्रमजीत-गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात

    ‘नेपाल बांग्लादेश की तरह भारत में…’, रिजीम चेंज पर रामदास आठवले का बड़ा बयान

    • By TN15
    • October 20, 2026
    ‘नेपाल बांग्लादेश की तरह भारत में…’, रिजीम चेंज पर रामदास आठवले का बड़ा बयान