बिल गेट्स ने दी चेतावनी, ओमिक्रॉन हम सभी के घर पर देगा दस्तक

नई दिल्ली| माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक और अरबपति परोपकारी बिल गेट्स ने चेतावनी दी है कि ओमिक्रॉन वेरिएंट दुनिया भर में तेजी से फैल रहा है। इसी के साथ लोग अब महामारी के सबसे बुरे हिस्से में प्रवेश कर सकते है और हम सभी के घर पर ओमिक्रॉन वेरिएंट दस्तक देने वाला है। गेट्स ने ट्वीट करके कहा कि उन्होंने अपनी अधिकांश छुट्टियों की योजनाओं को रद्द कर दिया है क्योंकि उनके करीबी दोस्त तेजी से कोरोनावायरस से संक्रमित हो रहे हैं।

गेट्स ने मंगलवार देर रात ट्वीट किया, “बस जब ऐसा लग रहा था कि जीवन सामान्य हो जाएगा, हम महामारी के सबसे बुरे हिस्से में प्रवेश करने वाले हैं। ओमिक्रॉन हम सभी के घर पर देगा। मेरे करीबी दोस्त कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं और मैंने अपनी अधिकांश छुट्टियों की योजना रद्द कर दी है।”

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक ट्रेडोस एडनॉम ग्रेब्येयियस ने पहले ही कहा है कि “जीवनलीला खत्म होने से बेहतर है कि छुिट्टयों को खत्म कर दिया जाए।”

अमेरिका में ओमिक्रॉन के मामले तेजी से फैल रहे हैं। अब तक ओमिक्रॉन के 73 प्रतिशत नए मामलों की संख्या हो चुकी है।

गेट्स ने कहा, “पहले के कोरोनावायरसके वेरिएंट की तुलना में ओमिक्रॉन वेरिएंट तेजी से फैल रहा है। यह जल्द ही दुनिया के हर देश को अपनी चपेट में ले लेगा।”

उन्होंने पोस्ट किया, “यह अभी तक सामने नहीं आया है कि ओमिक्रॉन आपको किस हद बीमार कर सकता है। हमें इसे तब तक गंभीरता से लेने की जरूरत है जब तक कि इसके बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आती है। भले ही यह डेल्टा वेरिएंट की तुलना में कम घातक है लेकिन इसके दस्तक देने से कोरोना मामलों में तेजी से उछाल आया है।”

यूके में अब तक ओमिक्रॉन के 37,000 से ज्यादा पुष्ट मामले सामने हैं, जिनमें से बीते दो-तीन दिनों में ज्यादातर मामलों का पता चला है जबकि 12 मौतें हुई हैं।

भारत में, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि नया कोरोना वेरिएंट ओमिक्रॉन, डेल्टा वेरिएंट की तुलना में तीन गुना ज्यादा संक्रामक है।

गेट्स ने एक ट्वीट में कहा, “कुछ महीने खराब हो सकते हैं, लेकिन मुझे विश्वास है कि अगर हम सही कदम उठाते हैं, तो 2022 में महामारी खत्म हो सकती है।

Related Posts

भारत में समंदर किनारे दबा था दुनिया का पहला बंदरगाह, 4000 साल तक यूरोप में भी नहीं था ऐसा पोर्ट, इतिहासकार ने खोली अंग्रेजों की झूठ की पोल
  • TN15TN15
  • July 22, 2026

नई दिल्ली। अरसे से पश्चिम के इतिहासकार इस…

Continue reading
आखिर क्यों बलूचिस्तान को नहीं छोड़ना चाहता पाकिस्तान?
  • TN15TN15
  • July 15, 2026

पाकिस्तान के सबसे अशांत और आर्थिक रूप से…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CJP का प्रोटेस्ट खत्म करने का ऐलान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद लिया फैसला

  • By TN15
  • July 25, 2026
CJP का प्रोटेस्ट खत्म करने का ऐलान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद लिया फैसला

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, कहा- मुझे हीरो मत बनाइए क्योंकि…

  • By TN15
  • July 25, 2026
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, कहा- मुझे हीरो मत बनाइए क्योंकि…

‘झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अभिजीत दीपके, CJP का पहला रिएक्शन

  • By TN15
  • July 25, 2026
‘झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अभिजीत दीपके, CJP का पहला रिएक्शन

NTA मॉडल फेल, शिक्षा मंत्री का त्यागपत्र दिखावा है – सीटू ने की NTA भंग करने की मांग : गंगेश्वर दत्त शर्मा

  • By TN15
  • July 25, 2026
NTA मॉडल फेल, शिक्षा मंत्री का त्यागपत्र दिखावा है – सीटू ने की NTA भंग करने की मांग : गंगेश्वर दत्त शर्मा

जंतर-मंतर प्रदर्शन: फिलहाल तीन बातें

  • By TN15
  • July 25, 2026
जंतर-मंतर प्रदर्शन: फिलहाल तीन बातें

प्रोफेसर नामवर सिंह जन्म शताब्दी समारोह

  • By TN15
  • July 25, 2026
प्रोफेसर नामवर सिंह जन्म शताब्दी समारोह