अज्ञात वाहन की चपेट में आया बाइक सवार, सड़क पर तड़प कर हो गई मौत

 शेखपुरा। शेखपुरा जिले के बरबीघा नगर क्षेत्र के गंगटी मोड़ के पास आधी रात को एक बाइक सवार सड़क हादसे का शिकार हो गया । रात भर सड़क पर ही युवक तड़पता रहा सुबह में लोगों ने उसे मृत अवस्था में पाया।
मृतक युवक की पहचान बरबीघा के फैजाबाद मोहल्ला में रहने वाले सुधांशु रंजन के रूप में की गई। उसकी उम्र 30 वर्ष बताई जा रही है । वह पटना जिला के घोसवरी थाना के कुम्हारा गांव निवासी बताया जा रहा है ।हालांकि लोगों ने कहा कि हेलमेट पहने रहने पर जान बच सकती थी।
इस संबंध में मिली जानकारी में बताया गया कि सुधांशु अपने गांव की तरफ से आधी रात को लौट रहा था तभी राष्ट्रीय राजमार्ग के पास अज्ञात वाहन की चपेट में उसकी बाइक आ गई और वह दुर्घटना का शिकार हो गया।
रात में किसी ने उसे नहीं देखा। सुबह में तीन बजे लोगों की उस पर नजर पड़ी तब तक उसकी मौत हो चुकी थी । पुलिस ने लाश को बरामद करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    TMC के 17 बागी सांसद BJP में होंगे शामिल, NCPI नेता का चौंकाने वाला बयान

    TMC के 17 बागी सांसद BJP में होंगे शामिल, NCPI नेता का चौंकाने वाला बयान

    भू सांस्कृतिक कार्यशाला में प्रकृति संस्कृति पर विचार मंथन

    भू सांस्कृतिक कार्यशाला में प्रकृति संस्कृति पर विचार मंथन

    गुरुग्राम: महिला राइडर को टक्कर मामले में नया मोड़, कार मालिक ने बताई सच्चाई 

    गुरुग्राम: महिला राइडर को टक्कर मामले में नया मोड़, कार मालिक ने बताई सच्चाई 

    रेप मामले में तरुण तेजपाल ने किया सरेंडर, SC ने दी थी तीन हफ्ते की मोहलत

    रेप मामले में तरुण तेजपाल ने किया सरेंडर, SC ने दी थी तीन हफ्ते की मोहलत

    मुख्यमंत्री की घोषणा के लगभग दो वर्ष बाद भी जैन कल्याण बोर्ड का गठन नहीं

    मुख्यमंत्री की घोषणा के लगभग दो वर्ष बाद भी जैन कल्याण बोर्ड का गठन नहीं

    दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति का अनुभव 

    दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति का अनुभव