Bijnaur News : आदर्श विद्या निकेतन इंटर कॉलेज शहबाजपुर में भव्य रूप से हुआ छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह

दीप प्रज्जवलित कर तथा प्रख्यात समाजवादी ठाकुर हरगुलाल सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई कार्यक्रम की शुरुआत, रवा राजपूत सभा के जिलाध्यक्ष शिव कुमार राजपूत ने कार्यक्रम की अध्यक्षता तो शिक्षिका पूनम राजपूत ने किया संचालन, प्रिंसिपल गिरिराज सिंह ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए छात्र-छात्राओं स्टाफ को दी कार्यक्रम की बधाई

 जनपद बिजनौर मंडावर क्षेत्र में पड़ने वाले आदर्श विद्या निकेतन इंटर कॉलेज शहबाजपुर में इंडरमीडिएट के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह भव्य रूप से मनाया गया।  समारोह की शुरुआत मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर स्वतंत्रता सेनानी रहे और प्रख्यात समाजवादी डॉ. हरगुलाल सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने मन मोहक प्रस्तुति पेश की दर्शकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। समारोह की अध्यक्षता रवा राजपूत सभा के जिला अध्यक्ष शिव कुमार राजपूत और संचालन विद्यालय की शिक्षिका पूनम राजपूत ने किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रिसिंपल गिरिराज सिंह ने अतिथियों का आने के लिए आभार व्यक्त करते हुए समस्त स्टाफ और छात्र-छात्राओं को कार्यक्रम की बधाई दी।

दरअसल आदर्श विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में प्रख्यात समाजवादी ठाकुर हरगुलाल सिंह की प्रतिमा लगे होने से इसका इतिहास बड़ा क्रांतिकारी है। इस विद्यालय का इतिहास पूर्व राज्यपाल धर्मनगरी के कुंवर धर्मवीर और पूर्व मंत्री कुंवर सत्यवीर से जुड़ा है। पूरे समाज में एक यही विद्यालय है जिसमें प्रख्यात समाजवादी ठाकुर हरगुलाल सिंह की प्रतिमा लगी है। वह भी बल्कि वैश्य समाज से आने वाले ठाकुर हरगुलाल के राजनीतिक सहयोगी कुंवर सत्यवीर ने लगवाई थी। दरअसल रवा राजपूत में ठाकुर हरगुलाल सिंह ऐसे नेता हुए हैं, जिन्होंने बिजनौर ने नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। ठाकुर हरगुलाल सिंह का कद राजनीति में कितना बड़ा था, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ठाकुर हरगुलाल सिंह ने समाजवादी के प्रणेता डॉ. राम मनोहर लोहिया और लोक नायक जयप्रकाश के साथ भी किया। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह से उनके मित्रवत संबंध रहे हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह ने उन्हें चचा कहकर बुलाते थे। मतलब समाज के एक बड़े नेता का सम्मान बस इस विद्यालय में तक ही सीमित रह गया है। ठाकुर हरगुलाल सिंह ऐसेे स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने पेंशन लेने से इनकार कर दिया था। कुंवर सत्यवीर उनकी तारीफ करते-करते थकते नहीं थे। यह गनीमत है कि कम से कम आदर्श विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में तो ठाकुर हरगुलाल सिंह को याद कर लिया जाता है।

  • Related Posts

    हरियाणा में कई मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर फेंका कूड़ा
    • TN15TN15
    • August 17, 2026

    हरियाणा में अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर…

    Continue reading
    छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द
    • TN15TN15
    • August 17, 2026

    रांची में जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थियों के विरोध प्रदर्शन के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरियाणा में कई मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर फेंका कूड़ा

    • By TN15
    • August 17, 2026
    हरियाणा में कई मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर फेंका कूड़ा

    AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी

    • By TN15
    • August 17, 2026
    AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी

    नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी    

    • By TN15
    • August 17, 2026
    नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी    

    किसान आंदोलन से डरी योगी सरकार – जनपद को छावनी में बदला, फिर भी हर गांव से उठी हक की आवाज

    • By TN15
    • August 17, 2026
    किसान आंदोलन से डरी योगी सरकार – जनपद को छावनी में बदला, फिर भी हर गांव से उठी हक की आवाज

    नक्सलियों के प्रकार का पाठ पढ़ें प्रधानमंत्री जी से ?

    • By TN15
    • August 17, 2026
    नक्सलियों के प्रकार का पाठ पढ़ें प्रधानमंत्री जी से ?

    छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द

    • By TN15
    • August 17, 2026
    छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द