बिहार की बेटी ने लहराया परचम,राजस्थान में स्थापित करेगी कानून का राज

 गांव में रहकर की प्राथमिक शिक्षा की पढ़ाई

 पटना/मुजफ्फरपुर। संघर्ष पथ पर जो चलता है, वही दुनिया बदलता है,रातों से जंग जो जीतता है, वही सूरज बनकर निकलता है, अनन्या शर्मा ने अपने परिवार के साथ-साथ पूरे मुजफ्फरपुर जिले का नाम रोशन किया है. अनन्या शर्मा जिले के मुशहरी प्रखंड के छपरा मेघ गांव की रहने वाली है. दरअसल, राजस्थान हाईकोर्ट की निगरानी में आयोजित सिविल जज की परीक्षा में अनन्या ने 41वां रैंक प्राप्त की है. उनकी इस सफलता से पूरे घर में खुशी का माहौल है अब वह राजस्थान के जज बन इंसाफ का कलम चलाएंगी.
बता दें कि अनन्या के पिता अनिल कुमार गांव में ही 3 दशक से निजी स्कूल चलाते हैं, और मां रंजीला कुमारी मध्य विद्यालय में शिक्षिका हैं. अनन्या अपने माता पिता से बेहद घुली मिली है जब उसका परिणाम आया तब उसने सबसे पहला फोन भी अपने घर अपने माता-पिता को किया. बेटी की सफलता को लेकर पिता ने लोकल 18 को बताया कि अनन्या की प्रारंभिक शिक्षा गांव के निजी विद्यालय में हुई. 12वीं कक्षा की पढ़ाई जिले के एसआरटी स्कूल से पूरी की. 2020 में लॉयड लॉ कॉलेज ग्रेटर नोएडा में 5 वर्ष की लॉ की पढ़ाई की. राजस्थान न्यायिक सेवा में सिविल सिविल जज पद पर सामान्य कोटि से सफलता हासिल की।
अनन्या ने लोकल 18 को बताया कि यह मेरा सपना था मैंने इसके लिए बहुत मेहनत की है. जिसका परिणाम आज मुझे मिला है इसमें मेरे माता-पिता का काफी सहयोग रहा है. उनका साथ मेरी ताकत बनकर हमेशा खड़ा रहा जिसको लेकर आज मैंने यह मुकाम हासिल किया है. मुझे बहुत खुशी है कि मैंने सिविल जज की परीक्षा पास कर ली है अब जज बनकर इंसाफ का सही फैसला करूंगी।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर! 

    मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ!

    मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ!

    जंतर मंतर पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी गिरफ्तार 

    जंतर मंतर पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी गिरफ्तार 

    लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

    लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!