Bihar Politics : आरजेडी और जदयू का कोई विलय नहीं होगा : नीतीश कुमार

आरजेडी के साथ जदयू के विलय पर बोले नीतीश कुमार, 2015 में इसको लेकर गंभीर था लेकिन अब संभव नहीं
बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू के नेता नीतीश कुमार ने गुरुवार को जदयू विधायक दल की बैठक में अपनी पार्टी के सहयोगी राष्ट्रीय जनता दल के साथ विलय की अटकलों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि मैं 2015 में विलय को लेकर गंभीर था लेकिन अब यह संभव नहीं है। हाल ही में बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड के संस्थापकों में से एक ने घोषणा की कि वह किसी पद के दावेदार नहीं हैं और तेजस्वी को पदोन्नत किया जाना चाहिए। उनकी टिप्पणी से विलय को लेकर अटकलें तेज हो गई थीं।

हालांकि अब सीएम नीतीश ने कहा है कि जदयू राजद का कोई विलय नहीं होगा। जदयू खुद बड़ी पार्टी है और इसकी अलग पहचान है। उन्होंने कहा कि इस तरह का कोई विचार या प्रस्ताव नहीं है। साथ ही उन्होंने आश्चर्य जताया कि यह बात कहां से आई। नीतीश कुमार ने कहा हम लोगों ने प्रयास किया था लेकिन वह सफल नहीं रहा, अब ऐसी कोई बात नहीं है। नीतीश कुमार ने पार्टी विधायकों, पार्षदों से कहा कि वह संगठन को मजबूत करने में अपनी ताकत झोंकें। उन्होंने कहा कि हम पार्टी और सरकार द्वारा किये गये कामों का अमजनों के बीच प्रचार करेंगे। मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि वह जल्द ही अपनी यात्रा प्रारंभ करेंगे। इस दौरान वह आम लोगों और कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और विकास कार्यांे की समीक्षा करेंगे। इस दौरान वह आम लोगों और कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और विकास कार्यांे की समीक्षा करेंगे। सीएम ने कहा कि विपक्ष को एकजुट करने का प्रयास कर रहे हैं। अगर विपक्ष एकुजट हुआ तो देश भाजपा मुक्त हो जाएगा।

इससे पहले जदयू नेता उपेंद्र कुशवाहा ने भी विलय की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के विरोधी दलों का लक्ष्य 2024 के लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करना होना चाहिए। उन्होंने कहा था कि अगर रा्य में अगले विधानसभा चुनाव से पहले राजद या किसी के साथ विलय होता है तो यह आत्मघाती होगा। हालांकि उन्होंने माना कि नीतीश कुमार ने 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद न सिर्फ राजद जदयू के विलय का प्रयास किया था, बल्कि उत्तर प्रदेश के समाजवादी पार्टी और कर्नाटक के जद एस के साथ भी विलय की कोशिश की थी लेकिन ऐसा हो न सका था।

  • Related Posts

    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!
    • TN15TN15
    • November 20, 2026

    हैदराबाद के सांसद और AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी…

    Continue reading
    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित
    • TN15TN15
    • November 20, 2026

    तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने मोदी सरकार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    • By TN15
    • November 20, 2026
    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    • By TN15
    • November 20, 2026
    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    • By TN15
    • November 20, 2026
    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    • By TN15
    • November 20, 2026
    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस