Bihar Politics : मुस्लिमों पर मेहरबान नीतीश कुमार, अब बिहार में रविवार की तरह शुक्रवार की भी छुट्टी 

क्या बिहार में मुस्लिम वोटबैंक को खुश करने के लिए नीतीश कुमार हिन्दू वोटबैंक को नाराज करने की ठान ली है। क्या नीतीश कुमार मुस्लिमों के बलबूते लोकसभा चुनाव जीत सकते हैं ? क्या मुस्लिमों को खुश करने के लिए नीतीश कुमार पर लालू प्रसाद का बड़ा दबाव है ? जिस तरह से नीतीश कुमार मुस्लिमों को रिझाने के लिए तरह तरह के हथकंडे अपना रहे हैं उससे तो यही लग रहा है। ईद की तीन छुट्टी देने के बाद अब रविवार की तरह शुक्रवार की भी छुट्टी रहेगी।

दरअसल बिहार के शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया है कि उर्दू स्कूलों और मुस्लिम बहुल इलाकों में जुमे के दिन यानी शुक्रवार को अवकाश घोषित रहेगा। इतना ही नहीं अगले साल के लिए जारी कैलेंडर में ईद और बकरीद पर भी छुट्टी बढ़ा दी गई है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जातीय गणना की रिपोर्ट जारी कर लोकसभा चुनाव 2024 के लिए ‘मंडल-कमंडल’ की राजनीति का मंच तैयार कर दिया है। जातीय गणना के अनुसार बिहार में मुस्लिमों की आबादी 18 फीसदी है। जातिगत गणना के जरिए हिंदू समाज को जातियों में बांटने के बाद नीतीश सरकार अब मुसलमानों पर डोरे डाल रही है। ध्रुवीकरण के इस खेल में नीतीश कुमार ने जो \जो फैसला लिया है, उसने पटना से लेकर दिल्ली तक राजनीति में बवाल मचा है। दरअसल, बिहार के शिक्षा विभाग ने छुट्टियों का जो कैलेंडर घोषित किया है, उसमें शिक्षा विभाग ने मुस्लिम बहुल  क्षेत्रों में रविवार की जगह शुक्रवार को सरकारी छुट्टी घोषित की है। बिहार में मुस्लिम त्योहारों पर अब 3 दिन की छुट्टी रहेगी। इसके अलावा मुहर्रम पर दो दिन, शब-ए-बारात, चेहल्लुम, हजरत मोहम्मद साहब की जयंती पर एक-एक दिन की छुट्टी होगी।

इस मुद्दे को बीजेपी ने लपक लिया है। मुस्लिमों के त्यौहारों पर छुट्टी देने और हिन्दू त्योहारों पर न देने पर बीजेपी ने नीतीश कुमार को आड़े हाथों लिया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार पर बिहार को इस्लामिक स्टेट बनाने का आरोप लगाया है।

देखने की बात यह है कि मुस्लिम त्योहारों पर छुट्टियां बढ़ाने से कोई आपत्ति नहीं होती, अगर सरकार की ओर से हिंदू त्योहारों की छुट्टियों में कटौती न की गई होती। शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश में अब राखी, तीज, रामनवमी, महाशिवरात्रि, जीतिया और जन्माष्टमी की छुट्टी खत्म कर दी गई है। होली पर 2 दिन तो दिवाली पर सिर्फ एक दिन की छुट्टी दी गई है। हालांकि, दूर्गा पूजा और छठ पूजा पर तीन-तीन दिन की छुट्टी दी गई है। उधर गर्मी की छुट्टियों को 20 दिन से बढ़ाकर 30 दिन कर दिया गया है।

इससे पहले भी नीतीश सरकार के कई फैसले सिर्फ मुस्लिम आबादी को ध्यान में रखकर लिए जा चुके हैं। नीतीश सरकार ने इससे पहले मुस्लिम समाज की तलाकशुदा औरतों को 25 हजार रुपये देने की योजना निकाली थी। इस योजना का लाभ 18 से 50 साल तक की महिलाओं को मिलता है। इस योजना में मुस्लिम समाज की वो महिलाएं, जिनकों उनके पति ने छोड़ दिया हो, उनको आत्मनिर्भर बनाने के लिए 25 हजार रुपये का अनुदान मिलता है। हिंदू धर्म की महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिल सकता है।

  • Related Posts

    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!
    • TN15TN15
    • November 20, 2026

    हैदराबाद के सांसद और AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी…

    Continue reading
    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित
    • TN15TN15
    • November 20, 2026

    तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने मोदी सरकार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    • By TN15
    • November 20, 2026
    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    • By TN15
    • November 20, 2026
    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    • By TN15
    • November 20, 2026
    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    • By TN15
    • November 20, 2026
    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस